Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इटिंग डिसऑडर की वजह से इस मॉडल को नहीं आए 2 साल पीरियड, आप भी इन आदतों से बचें
क्या आप बहुत ज्यादा सोती है, या फिर बहुत कम सोती है, देखा जाए तो अधिक सोना या कम सोना, दोनों से काफी समस्याएं हो सकती हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व मिस यूनिवर्स राचेल फिंच ने इंटरव्यू के दौरान अपनी सेहत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 12 घंटे की नींद की आदत के कारण उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर हो गया था और इस वजह से दो साल तक उन्हें पीरियड्स भी नहीं आए थे. जब वे अपने मॉडलिंग के शुरुआती पड़ाव में थीं तब उन्होंने इस परेशानी का सामना किया था। वैसे, राचेल की तरह कई महिलाओं को भी यह आदत हो सकती है, जिसका समय रहते निदान करना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको ईटिंग डिसऑर्डर और ज्यादा देर तक सोने के साइडइफेक्ट के बारे में बताने जा रहे है, जिससे राचेल फिंच गुजर चुकी है।

राचेल का दिन का आधा समय जाता था सोने में
एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू के दौरान, राचेल फिंच ने बताया कि उन्हें 12 घंटे की नींद लेने की आदत हो गई थी। और अपनी इस आदत के कारण मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में वे काफी अनहेल्दी और अनइज़ी सिचुएशन से गुजरी थी। वो शाम 7 से सुबह 7 बजे तक सोती रहती थी, जो उनके लिए एक अलार्मिंग सेचुएशन थी, जो ये इशारा कर रही थी कि कुछ तो गड़बड़ है। राचेल ने बताया कि 12 घंटे की नींद से उन्हें समझ आने लगा था कि कुछ तो गलत हो रहा है। क्यूंकि 12 घंटे की नींद के बाद भी उन्हें लगातार थकान महसूस होती थी। साथ ही उन्हें 2 साल तक पीरियड्स नहीं आए। उस समय राचेल का शरीर भी उस तरह काम नहीं कर रहा था, जैसा सामान्य तौर पर करना चाहिए। सामान्यत: उनका वजन करीब 57-58 किलो हुआ करता था लेकिन कुछ समय में राचेल का वजन 52 किलो हो गया था। लेकिन कई समय तक राचेल इसे हल्के में लेती रही और शायद ये उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

बहुत कम उम्र में कराए थे ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट
राचेल ने मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में यानी 17 साल की उम्र में मैंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराए थे। लेकिन 2021 में उन्होंने उन ट्रांसप्लांट को हटवा दिया है। वो बताती है कि मैं पहले कभी भी इतनी खुश नहीं हुई जितने मैं ट्रांसप्लांट को हटवाने के बाद हुई हूं। क्यूंकि मैं असली रूप में लोगों के सामने हूं।
अधिक सोना भी है ईटिंग डिसऑर्डर का कारण
रिसर्च के अनुसार, अधिक सोने या कम सोना दोनों तरह से खराब है, क्यूंकि इस वजह से ईटिंग डिसऑर्डर हो सकता है। कई मामलों में देखा जाता है कि, अगर किसी को नींद नहीं आती तो वह खाने की ओर भागता है। वहीं अगर कोई अधिक सोता है तो भी उसे थकान महसूस होती है और वह कमजोरी को दूर करने के लिए खाने की ओर भागता है। आमतौर पर एक्सपर्ट हमेशा 7-8 घंटे की गहरी नींद लेने की सलाह देते है। ताकि शरीर को पर्याप्त आराम मिल सकें। वैसे अच्छी नींद के साथ स्वस्थ रहने के लिए और साउंड स्लीप के लिए हेल्दी डाइट भी बहुत बड़ा रोल निभाती है। ऐसे में एक्सपर्ट विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट युक्त डाइट लेने की सलाह देते हैं।
ईटिंग डिसऑर्डर के बारे में बात करते हुए और लोगों को मोटिवेट करने के लिए राचेल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैलोरी काउंट करना, निश्चित मात्रा में खाना और अधिक ट्रेनिंग से सेहतमंद जिंदगी जीना आसान हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











