Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दांतों में लग गए कीड़े, इन आसान तरीकों से इनका करें सफाया
आप यकीन नहीं करेंगे कि दुनिया भर में 3.58 बिलियन लोग मुंह की कई तरह की समस्याओं से परेशान हैं। जिनमें से दांतों की कैविटी बहुत ही आम सी समस्या हैं। दांतों में कैविटी यानी की दांतों के कीड़ों से हर 3 आदमी परेशान हैं। ये समस्या जरुरी नहीं कि सिर्फ बच्चों को ही होती हैं। ये किसी भी उम्र में हो सकती हैं। लगभग हर तीसरा आदमी इस समस्या से दुखी हैं। दांत की सफाई में लापरवाही और ज्यादा मीठा खाने की वजह से ये समस्या होती हैं। यदि दांतों में कैविटी हो गई है तो कुछ घरेलू नुस्खे इसमें रामबाण की तरह काम करेंगे।
इन कारणों से होती है कैविटी

- चीनी या चिपचिपे भोज्य पदार्थ दांत पर लंबे समय तक चिपके रहना।
- सोते समय कुछ भी खाकर कुल्ला न करना या पानी न पीना।
- सही तरीके से मुंह और दांतों की सफाई न करना।
- यदि आपके मुंह में लार कम बनता है तब भी कैविटी हो सकती है।

नीम से दातुन करें
दांतों के लिए नीम कितना फायदेमंद हैं हर कोई जानता हैं। नीम से दातुन करना दांत की हर तरह की समस्या को दूर कर देता है। दातुन करने के बाद आप कड़वाटक कम करने के लिए पेस्ट भी कर सकते हैं। नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है।

लौंग के तेल का यूज
दांत में कीड़े लगे हों या दर्द हो रहा हो तो आप लौंग के तेल का उपयोग करें। जिस दांत में दर्द हो वहां लौंग के तेल को रुई लगाकर दबा दें। लौंग के तेल में एन-हेक्सेन पाया जाता है जो कैविटी का दुश्मन होता है।

लहसुन
लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और ये कैविटी से लड़ने में सक्षम है। दांतों में सड़न और मुंह की बदबू भी दूर करता है।

नमक के पानी से कुल्ला
ये सबसे आसान और सदियो पुराना नुस्खा हैं। एक चम्मच नमक को एक गिलास पानी में मिला कर गर्म कर लें और इसका कुल्ला करते रहें। नमक के साथ पानी में मौजूद फ्लोराइड कैविटी को दूर कर देता है।

हल्दी से ब्रश करें
हल्दी पाउडर को उंगली पर लेकर अपने दांतों और मसूड़ों पर मंजन की तरह मलें। इसके बाद ब्रश कर लें। हल्दी में भी एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मसूड़ों में सूजन और ढीलेपन को सही करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











