Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
किडनी से जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज न करें, वरना फेल हो सकती है किडनी
किडनी हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, यह शरीर में गंदगी बाहर निकालने वाले सिस्टम का एक बहुत अहम हिस्सा हैं। दोनों किडनियों में खून साफ होता है। हमारी दोनों किडनियों में छोटे-छोटे लाखों फिल्टर होते हैं जिन्हें नेफरोंस कहते हैं। नेरोफेंस हमारे खून को साफ करने का काम करते हैं। किडनी में होने वाले इस सफाई सिस्टम के कारण हमारे शरीर से हानिकारक तत्व पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं।
आजकल व्यस्त और खराब जीवनशैली व खानपान की गलत आदतों के कारण लोगों की कम उम्र में किडनी संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। बाद में यही दिक्कतें किडनी फेल होने का कारण बनती है। किडनी फेल होने से पहले ही शरीर में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो किडनी फेल होने की बीमारी से बचा जा सकता है।

पेशाब करते हुए खून आना
आपके लिए इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि जब आप पेशाब कर रहे हों तो उस वक्त खून न आए। पेशाब करते समय उसमें खून आना किडनी खराब होने का एक संकेत हो सकता है।

कम पेशाब आना
अगर आपको बार-बार पेशाब या फिर कम पेशाब आ रहा है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार पेशाब आना किडनी के अस्वस्थ होने का एक कारण है।

किडनी में पानी जमा हो जाना
किडनी खराब से शरीर में अतिरिक्त पानी जमा हो जाता है, जिस कारण फेफड़ों में पानी भर जाता है। उनकी कार्य क्षमता प्रभावित होने लगती है, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

अचानक वजन बढ़ जाना
शरीर का वजन अचानक बढ़ना और अन्य अंगों में सूजन आना किडनी के खराब होने का एक संकेत है इसलिए ध्यान रखें कि आपके हाथ-पैर या किसी अन्य अंग में सूजन न आए। अगर किसी कारणवश सूजन आ रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

चक्कर आने की समस्या
जब किडनियों की कार्यप्रणाली में अवरोध होता है, तो आपको हमेशा चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है। पूरे समय आप थकावट महसूस करते हैं और कमजोरी का अहसास होता है। ये लक्षण खून की कमी और गंदगी के शरीर में जमा होने से उत्पन्न हो सकते हैं। शरीर में एनीमिया की स्थिति बनने से सर घूमना, हल्का सरदर्द, संतुलन न बनना जैसे लक्षण उभरते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एनीमिया की वजह से दिमाग तक जरूरी मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता। बाद में यह समस्या याददाश्त तक पहुंच जाती है और काम से ध्यान भटकने लगता है। इसके अलावा सोने में भी मुश्किल आने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications











