Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
प्यार के इमोशन का ही रिएक्शन है ‘क्यूट अग्रेशन’
किसी इंसान, क्यूट बेबी या फिर पालतू जानवर के प्रति प्यार दिखाना, उसके साथ खेलना और मस्ती करने के बीच ही उसे काट लेना या फिर प्रेशर के साथ दबा देना। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा अनुभव हुआ है? अगर हां तो आप शर्मिंदा न हों। दरअसल आपकी यह प्रतिक्रिया सिर्फ आपका उसके प्रति प्यार है और किसी के भी प्रति प्यार के इमोशन का रिएक्शन ही 'क्यूट अग्रेशन' कहलाता है। जी हां, किसी के प्रति ममता, प्यार या फिर सम्मोहन के दौरान इस तरह का हमारा एक्शन सिर्फ एक तरह की हमारी दिमागी प्रतिक्रिया है। इसी प्रतिक्रिया को लेकर हाल ही में येल यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च किया गया है, जिसमें इस दिमागी प्रतिक्रिया से जुड़ें बहुत से महत्वपूर्ण बिंदू सामने आए हैं।

क्या है क्यूट अग्रेशन
येल यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च के अनुसार किसी प्यारी चीज को देखकर काटने या फिर उसे प्रेशर के साथ दबाने की इच्छा जागृत होना असल में हमारे दिमाग में होने वाले न्यूरोकेमिकल रिएक्शन की वजह से होता है। यह प्रतिक्रिया आज की भाषा में सोशल बाइटिंग कही जा सकती है, लेकिन हमने यह सीखा हमारे पूर्वजों से है। ऐसे में अगली बार अगर आप अचानक अपने पार्टनर, दोस्त या फिर पालतू को काटें या दबाएं तो घबराएं नहीं यह आपका क्यूट अग्रेशन ही है।

क्यों होता है 'क्यूट अग्रेशन'
शोधकर्ताओं की मानें तो हमारे क्यूट अग्रेशन का कारण है कि दिमाग हमें सामने वाली क्यूट चीज से विचलित होने से रोकता है। इसी के साथ दिमाग में एक तरह का सकरात्मक इमोशन आता है जो हमें इनकी देखभाल करने में मदद करता है। आसान भाषा में कहें तो छोटी और प्यारी सी चीजों के प्रति आए इस क्यूट अग्रेशन के कारण हमारे अंदर उस चीज के प्रति प्यार और सदभावना का भाव आता है। रिसर्चर का मानना है कि यह क्यूट अग्रेशन एक तरह का टूल है जो हमें डिमोरपोस एक्सप्रेशन (एक तरह का इमोशन, जिसमें हम किसी चीज के प्रति अत्याधिक भावुक हो जाते हैं) को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











