Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कॉफी में मिलाकर पीएं नारियल तेल और दालचीनी, इम्यूनिटी बढ़ेगी नहीं होंगी ये बीमारियां
हम में से कई लोग कॉफी पीने के शौकीन होते हैं, लेकिन कभी आपने आयुर्वेदिक कॉफी पी है? सुनकर आपको अजीब जरूर लग रहा होगा कि कॉफी में नारियल तेल और दालचीनी, पर आपको ये कॉफी पीने में खूब अच्छी लगेगी बल्कि ये आपके सेहत के लिए भी वरदान होंगे। इन चीजों को मिला कर बनाई गई कॉफी कई रोगों को पनपने ही नहीं देगा। मूड बूस्टर, एनर्जेटिक बनाने के साथ ये आपके वेट लॉस के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
रोजाना दो से तीन कप ये कॉफी यदि आप रोज पीना शुरू कर दें तो आपको एक वीक में ही अपने हेल्थ पर तेजी से असर नजर आने लगेगा।

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक कॉफी
सामग्री
- एक चम्मच दालचीनी पाउडर
- एक चम्मच नारियल का तेल
- आधा कप शहद
विधि: इन सभी को मिलाकर एक कंटेनर में रख दें। इसके बाद जब भी आप ब्लैक कॉफी पिएं उसमें 1 या 2 चम्मच डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर सेवन कर लें।

फैट कम करें
इस कॉफी को लगातर एक महीने पीने से चार से छह किलो तक वेट कम कर सकते हैं। इसे पीने के बाद न सिर्फ खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे इससे फैट भी जल्दी बर्न होगा।

एंटी-एजिंग की तरह करेगा काम
ये कॉफी एक तरह से एंटी-एजिंग की तरह काम करती है। इस कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बीमारियों से बचाते हैं और बढ़ती उम्र का असर कम करते हैं।

दिन भर बनाए रखेंगे एनर्जेटिक
कॉफी में मौजूद कैफीन, दालचीनी, नारियल के तेल और शहद के साथ मिलकर आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है। इतना ही नहीं ये आपको अंदर से मजबूत बनाता है और आपकी स्टेमिना को इम्प्रूव करता है।

कैंसर जैसी बीमारियों से बचाएं
आयुर्वेदिक कॉफी का लगातार सेवन करने से ये लीवर, कैंसर और स्ट्रोक के होने की सम्भावना कम रहती हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं और कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करती है। इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
दालचीनी और शहद के साथ नारियल का तेल इम्युन को मजबूत करता है। जिससे आप मौसमी संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम, एलर्जी आदि से सुरक्षित रहते हैं। ये मूड बूस्टर भी होता है और डिप्रेशन से भी लड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications











