Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आज से खुल रहे हैं सिनेमा हॉल, मूवी देखने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें
जब से कोविड 19 लॉकडाउन की शुरुआत हुई है तब से ही देशभर के सिनेमा हॉल्स बंद थे। मार्च महीने में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन लगाया था तब से ही सिनेमा हॉल्स और मल्टीप्लेक्सेस में ताला लग गया था। पूरे 7 महीनों से कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई है और ओटीटी प्लेटफॉर्म में ही सभी फिल्मों को स्ट्रीम किया जा रहा है। आखिरकार सरकार की तरफ से फैसला आने के बाद 15 अक्टूबर यानि आज से देश के कई राज्यों में सिनेमा हॉल्स व मूवी थिएटर्स खोल दिए गए हैं। हालांकि दिल्ली में ये 16 अक्टूबर से खुलेंगे। सिनेमा हॉल्स खुलने से लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूवी की टिकट बुक करवाने से लेकर फिल्म देखने तक के कई नियम तय किए गए हैं और आपको इसके लिए कई सारी बातों का ध्यान रखना होगा। आइए आपको बताते हैं कि कोविड-19 पैंडमिक के बीच खुल रहे सिनेमा हॉल्स में जाने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।

सोशल डिस्टेंसिंग जरूर अपनाएं
अब सिनेमा हॉल्स में सिर्फ 50 फीसदी लोग ही बैठ सकेंगे यानि थिएटर में आधी सीट्स खाली होंगी और वहां कोई नहीं बैठेगा। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आप ग्रुप में गए हैं (जैसे परिवार के सदस्य एक साथ) तो साथ बैठ सकते हैं, लेकिन किसी अन्य परिवार के और आपके बीच 1 सीट का अंतर जरूर होगा। ऐसे में खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान पूरी तरह से रखना होगा। मूवी थिएटर में कई तरह के लोग आते हैं ऐसे में खुद की सुरक्षा खुद के हाथों में है।

मास्क जरूर पहनें
भले ही आपको लग रहा हो कि मास्क पहन कर कैसे पॉपकॉर्न खाया जाएगा लेकिन इस समय मास्क पहनना बहुत जरूरी है और इसे हर वक्त पहने रहना जरूरी है। मूवी देखते हुए मास्क जरूर पहने रहें।

आरोग्य सेतु ऐप जरूरी
मूवी थिएटर में आने वाले सभी लोगों को ये ध्यान रखना होगा कि उनके पास आरोग्य सेतु एप हो। बिना उसके सिनेमा हॉल्स में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए ध्यान रखें की घर से मूवी थिएटर के लिए निकलने से पहले अपना आरोग्य सेतू ऐप अपडेट कर लें।

ऐसे करवाएं टिकट बुक
टिकट बुक करवाने के लिए 'नो कॉन्टैक्ट' पॉलिसी अपनाई गई है। आप अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए डिजीटली टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि टिकट काउंटर्स पर भी कुछ ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे कि फिल्म देखने वालों और टिकट बेचने वालों के बीच कोई कॉन्टैक्ट न हो सके। टिकट के लिए डिजीटल पेमेंट ही करें।

सैनिटाइजेशन जरूरी
वैसे तो थिएटर्स का पूरा सैनिटाइजेशन किया जाएगा लेकिन खुद का सैनिटाइजेशन भी बहुत जरुरी है। अपने साथ सैनिटाइजर स्प्रे और हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें। किसी भी चीज को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ जरूर सैनिटाइज करें।

छोटे बच्चे और बुजुर्गों को न ले जाएं मल्टीप्लेक्स
मूवी देखने के लिए छोटे बच्चों और बुजुर्गों को मल्टीप्लेक्स न ले जाएं। उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए उन्हें मूवी थिएटर ले जाने से बचें। आपको बता दें कि सिर्फ एसिम्पटमैटिक लोगों को ही हॉल में अंदर जाने दिया जाएगा। ऑडियंस की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











