Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एग्जाम प्रेशर के कारण पढ़ाई पर नहीं हो पा रहे कॉन्संट्रेट, इन योगासन से बनें तनाव मु्क्त

बच्चों में बेहतर बनने, आगे बढ़ने जैसे दबाव के कारण कम उम्र में ही तनाव का झेलना पड़ता है जो उन्हें डिप्रेशन, तनाव जैसी स्थिति में डाल सकता है। कई बच्चें तो इस हद तक डिप्रेशन में चले जाते हैं कि उनके मन में आत्महत्या करने जैसे विचार भी आने लगते हैं। ऐसे में एग्जाम आने वाले हैं, बच्चों में अच्छे मार्कस लाने का डर, माता-पिता की तरफ से मिलने वाला प्रेशर, भविष्य में अपने सपनों, पढ़ाई को लेकर टेंशन उनके दिमाग पर गलत नेगेटिव इंपेक्ट डालता है। जिस कारण बच्चे अपने एग्जाम पर फोकस भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो अपनी डेली लाइफ में इन योगासन को ट्राई करना चाहिए। आप भी अपने बच्चों को एग्जाम के तनाव से बचने के लिए इन योगासन को करने की सलाह दें।
एग्जाम के तनाव से बचने के लिए बच्चे करें ये योगासन
1. काकासन
काकासन यानि क्रो पोज योगासन बच्चे को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है। ये शरीर को एनर्जी देने का भी काम करता है। काकासन करने से बच्चों में पॉजिटिविटी के साथ कॉन्संट्रेशन पावर बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद होता है। क्रो पोज योगासन बच्चे के मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेलेंस करने का भी काम करता है।
2. पद्मासन
पद्मासन योग करने से दिमाग तेज होता है। इससे बुद्धि बढ़ती है। किसी भी काम में कॉन्संट्रेशन करने में भी स्थिरता बनी रहती है। बहुत देर तक बैठकर पढ़ने से बच्चों के कमर में भी दर्द होने लगता है। पद्मासन करने से बच्चों को कमर दर्द से भी राहत मिलती है। इस आसन से बच्चों की पाचन क्रिया भी सही रहती है।
3. पादहस्तासन
पादहस्तासन करने से पीठ, हिप्स, घूटनो को आराम मिलता है। इस आसन को करने से बच्चों में एंग्जाइटी की समस्या से छुटकारा मिलता है, साथ ही ये आपके दिमाग को शांत करने में भी मददगार है। जिन बच्चों के सिर में दर्द रहता है, उनके लिए भी ये योगासन काफी फायदेमंद होता है।
4. शीर्षासन
एग्जाम टाइम में ज्यादा देर किताबों के बीच घिरे रहने से बच्चों में अक्सर सिरदर्द की समस्या बनने लगती है। शीर्षासन करने से बच्चों को सिर के दर्द से राहत मिलती है। इतना ही नहीं बच्चों का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है। तनाव और चिंता जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
5. गणेश नमस्कार
गणेश नमस्कार में हम अपने दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसाकर इस मुद्रा को करते हैं। इस आसन को करने से आपके सीखने की क्षमता बढ़ती है। इस मुद्रा से बच्चों की स्मरण शक्ति को बढ़ावा भी मिलता है। एग्जाम टाइम में इस आसन को करने से बच्चों की माशपेंशियां भी स्ट्रॉन्ग होती है। उनका पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











