Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्मियों में होंठ फटने की समस्या को हल्कें में न लें, जानें वजह और कैसे पाएं निजात
सर्दियों में होंठ फटना आम बात है। सूखे और फटे हुए होंठ आमतौर पर ठंड के मौसम से जुड़े होते हैं। हालांकि, गर्मियों में भी होंठों का फटना असामान्य नहीं है। गर्मियों में होंठ को फटना आपके शरीर के पानी के स्तर से जुड़ा हुआ होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में होंठ फटना शुरु हो जाते हैं।
हालाँकि, गर्मियों में फटे होंठों के लिए उपाय उन लोगों से बहुत अलग होते हैं जिन्हें आप सर्दियों में आजमा सकते हैं। गर्म मौसम में फटे होंठों के लिए खुद को हाइड्रेट रखना सबसे अच्छे उपायों में से एक है। आप अपने होठों को अधिक तेल या क्रीम लगाकर निजात नही पा सकते हैं, लेकिन तरबूज जैसे कुछ शीतल फल आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। फटे होंठों से बचने के लिए आपको अपनी गर्मियों की डाइट सही रखने की जरुरत हैं। इसके अलावा उन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जो डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता हैं।

सलाद खाएं ज्यादा से ज्यादा
आहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं वो है, सलाद। हर रोज एक कलरफुल सलाद बनाएं और इनका सेवन करें। खीरा, टमाटर और प्याज जैसी सब्जियों में खूब पानी होता है और ये डिहाइड्रेशन से बचने में मदद करता हैं।

बीजों का बनाएं डाइट का हिस्सा
सलाद के अलावा इस मौसम में बीजों को अपने डाइट का हिस्सा बनाएं। अलसी, तिल, सूरजमुखी के बीज, पपीते के बीज और अन्य सभी बीज को डाइट का हिस्सा बनाएं बीजों में सभी प्रकार के खनिज और विटामिन होते हैं और आप सलाद से लेकर करी और डेसर्ट तक लगभग हर चीज में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। बीज और मेवों में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को अंदर से कोमल और हाइड्रेड बनाते हैं।

खूब पानी पीएं
प्यास लगने का इंतजार किए बिना पानी पीने की आदत डाले, वरना शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इसका असर स्किन और सेहत पर दिखाई देने लगता है। कई लोग गर्मियों में ये शिकायत करते हैं कि बाहर से आने पर उन्हें सिर में दर्द होने लगता है, ये भी शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। गर्मी से बचने के लिए लोग दिनभर एसी में रहते हैं, जिससे उन्हें प्यास कम लगती है और वे पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसलिए रिमाइंडर सेट कीजिए और खूब पानी पीजीए।

हैवी चीजों को खाने से परहेज करें
गर्मियों में शरीर की पाचन प्रणाली धीमी हो जाती है इसलिए इस मौसम में तली-भुनी चीजें या हैवी भोजन न करें। खीरा, खरबूजा, तरबूज, लौकी, कद्दू, खिचड़ी जैसी जल्दी पचने वाली चीजें खाएं। फ्रूट जूस, दही, छाछ, सलाद का नियमित सेवन करें। गर्मियों में हमारी कोशिश होनी चाहिए कि किसी भी हाल में शरीर में पानी की कमी न हो।



Click it and Unblock the Notifications











