Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मच्छरों के काटने से भी फैलता है कोरोना वायरस, जानें ये सच है या मिथक
कोरोना वायरस ने कई देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। दिनों-दिन इससे संक्रमित लोगों की संख्यां बढ़ती ही जा रही है। इस महामारी से बचने के लिए सरकार ने कई तरह की हेल्थल गाइडलाइन जारी कर रखी है। इसके बाद भी लोगों के मन में इस वायरस को लेकर कई तरह के सवाल है, जैसे कि अगर कोई मच्छर कोरोना वायरस के किसी मरीज को काटने के बाद किसी अन्य व्यक्ति को काटेगा, तो क्या उस व्यक्ति को भी कोरोना वायरस हो सकता है। इस सवाल का जवाब जानने से पहले देखते हैं कि यूजर्स क्या लिख रहे हैं-
इसी से जुड़ी कुछ जानकारी हमा आपको दे रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस फैल सकता है या नहीं।

मच्छर के काटने से क्या हो सकता है कोरोना वायरस?
हमारे देश में मौसम का बदलाव काफी तेजी से होता है, इसलिए मच्छरों का प्रकोप भी काफी तेजी से फैलता है। मच्छर से भारत में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी काफी तेजी से फैलती है। इसलिए अब कई लोगों को इस बात की चिंता है कि क्या मच्छरों से भी कोरोना वायरस फैल सकता है। इस बात को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस नहीं फैलता है। बल्कि कोरोना वायरस के फैलने के अन्य कई कारण है।

कोरोना वायरस फैलने का कारण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमण के द्वारा फैलता है। संक्रमण के द्वारा फैलने वाला कोरोना वायरस जानवरों में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री जीव-जंतुओं से यह वायरस इंसानों तक आया है।
हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण सामान्यतः निमोनिया की तरह होते हैं। सांस लेने में तकलीफ, सर्दी जुकाम, खांसी जैसे लक्षण कोरोना वायरस में देखने को मिलते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से इंसान के कई आंतरिक अंग काम करना बंद कर देते हैं।

सच क्या है-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई सूचना या सबूत नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि मच्छरों से कोरोना वायरस फैल सकता है। ये वायरस शरीर की श्वसन प्रणाली पर हमला करता है। इससे ग्रसित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो उससे बनने वाली अति सूक्ष्म बूंदों के जरिये ये वायरस आसपास मौजूद लोगों के शरीर में पहुंच जाता है। इसके अलावा लार के जरिए भी ये वायरस फैलता है। लिहाजा कोरोना वायरस से बचने के लिए उस व्यक्ति से दूर रहें, जो खांस या छींक रहा हो। इससे संबंधित पोस्ट को भी WHO ने आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया है।



Click it and Unblock the Notifications











