Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रोजाना कॉफी पीना सेहत के लिए हो सकता है अनहेल्दी, इस तरह पीने से नहीं होंगे नुकसान
हम में से कई लोग कॉफी पीने के शौकीन होते है। कॉफी एक तरह से एनर्जी बूस्टर का काम करता है। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें मौजूद कैफीन की वजह से लोग इसे पीने से बचते हैं। कॉफी पीने से कई लोगों के मन में ये संशय भी होता है कि कहीं हम अपने शरीर को ज्यादा कॉफी पीने से अधिक अनहेल्दी तो नहीं हैं। लेकिन अगर आप कॉफी को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो यह आपके शरीर के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक हो सकती है। परंतु सवाल यह है कि आप कैसे काफी को हेल्दी बना सकते हैं?

अधिक चीनी का इस्तेमाल न करें
बहुत से लोग कॉफी को स्वादिष्ट बनाने के लिए खूब सारी चीनी का प्रयोग करते हैं और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्यादा चीनी खाना भी हमारे लिए खतरे का कारण बन सकता है। इसलिए आपको कम से कम चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए।

बहुत ज्यादा कॉफी न पिएं
किसी भी चीज का अत्यधिक उपयोग करना आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि कॉफी आपके शरीर को हानि न पहुंचाए तो आपको कॉफी को केवल सीमित ही मात्रा में पीना चाहिए। आप केवल एक दिन में दो कप कॉफी ही पी सकते हैं, इससे अधिक हानिकारक होगी।

दोपहर दो बजे के बाद इसे पीने से बचें
कॉफी में कैफ़ीन होता है जो आपको अधिक एनर्जी प्रदान करता है। इसलिए अगर आप दोपहर के बाद इसे पीते हैं तो आपको अधिक एनर्जी मिलती है। जिस कारण आप सो भी नहीं पाएंगे और नींद के अभाव में शरीर में कई सारी समस्याएं जन्म लेती है। इन सभी स्थितियों से बचने के लिए आपको कभी दो बजे के बाद कॉफी नहीं पीनी चाहिए।

कॉफी में दालचीनी मिलाएं
दालचीनी आपके ब्लड ग्लूकोज को कम करती है और यह डायबिटिक लोगों के लिए लाभदायक होती है। इसलिए अगर आप दालचीनी को अपनी कॉफी में एड करते हैं तो वह और अधिक फ्लेवर के साथ टेस्टी तो बनेगी ही साथ में यह आपके लिए और ज्यादा लाभदायक और सेहतमंद भी होगी।

सस्ते के चक्कर में न पड़े
कॉफी का ब्रांड भी कॉफी की क्वालिटी पर असर डालता है। अगर आप पैसे बचाने के चक्कर में कोई सस्ती और बेकार कॉफी खरीद लेते हैं तो इससे आपको ही नुकसान होता है क्योंकि कॉफी बीन्स पर बहुत अधिक कीटनाशकों और केमिकल का छिड़काव होता है। इसलिए जांच परखकर ही आप कॉफी खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications











