Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Oral Health: मुंह की सफाई के लिए करें माउथवॉश का इस्तेमाल, घर पर करें तैयार
ओरल हेल्थ के लिए मुंह की सफाई का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
मुंह की प्रॉपर सफाई करने से हम कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। मुंह की सफाई के लिए सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं होता है। ब्रश से आपके दांतों की सतह पर जमे चिपचिपे पदार्थ की सफाई कुछ हद तक ही हो पाती है। मुंह की सफाई के लिए आप घर पर भी माउथवॉश तैयार कर सकते हैं। सही तरीके से सफाई के लिए आपको माउथवॉश का भी इस्तेमाल करना जरूरी है। कुछ आसान टिप्स की मदद से आप घर पर ही माउथवॉश बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस लेख में माउथवॉश के फायदे।

बेकिंग सोडा का माउथवॉश
आधा चम्मच बेकिंग सोडा और आधा गिलास गर्म पानी लें। अब इन दोनों को अच्छें से मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब इस सॉल्यूशन से अपने दांतों को साफ करें, ये मुंह का पीएच लेवल मैंटेन करता है जिससे मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया की समस्या नहीं होती है।

नीम की पत्तियों का माउथवॉश
नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें, फिर इसे किसी बॉटल में भरकर रख दें। अब जब आप ब्रश करें तो इस पानी का इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले ब्रश करने के बाद इस माउथवॉश से कुल्ला करके ही बेड पर जाएं।

टी ट्री ऑइल माउथवॉश
इसके लिए पानी में टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदें मिला लें। इस पानी से अच्छी तरह से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं और मुंह की अच्छे से सफाई होती है।

नमक के पानी का माउथवॉश
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से मसूड़े में संक्रमण से सुरक्षा होती है। इससे मसूड़ों में सूजन एवं सांसों की बदबू से निजात मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications











