Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए अर्जुन हर्ब की चाय है रामबाण इलाज, जानिए इसे बनाने की रेसिपी

आयुर्वेद में कई ऐसे हर्ब्स है जो बड़ी से बड़ी बीमारी से आपको बचाने का काम करता है। हर्ब्स का यूज हम आपनी डेली लाइफ में अलग-अलग प्रकार से करते हैं। आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़, पत्तों और छाल का भी काफी महत्व है। ये आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स देने के साथ आपके दिल का ख्याल भी रखता है। कई लोग इसकी छाल को सुखाकर पाउडर बनाकर अपने पास स्टोर करते हैं और दिल से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
अर्जुन हर्ब आपके दिल की मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग करने और टोन करने में मदद करती है। एक्सरपर्ट्स के मुताबिक आयुर्वेद में अर्जुन को दिल को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा विकल्प बताया है। लेकिन आप अर्जुन हर्ब को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैंं। आपके इस सवाल का जवाब आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिया। डॉ. दीक्षा के मुताबिक दिल को हेल्दी रखने के लिए अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पीना सबसे अच्छा ऑप्शन है। आइए इस आर्टिकल के लिए जरिए जानते हैं अर्जुन की चाय बनाने की विधि और इसे पीने के फायदों के बारे में...
अर्जुन चाय बनाने की विधि
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अर्जुन की चाय बनाने की आसान रेसिपी शेयर की। उन्होने अपने कैप्शन में लिखा, " अर्जुन का सेवन चाय, टैबलेट, पाउडर या सिरप के रूप में किया जा सकता है। मैंने अपने माता-पिता को 2 महीने पहले से अर्जुन की चाय देना शुरू कर दिया, उनके कोलेस्ट्रॉल लियोन की सीमा को देखते हुए। अर्जुन की चाय पीने से किसी तरह का नुकसान नहीं है बल्कि और यह आपके दिल को हेल्दी रखने में फायदेमंद है। यह चाय ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।"
चाय बनाने के लिए सामग्री
* अर्जुन की छाल का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* दूध - 400 ml
* पानी - 400 ml
चाय बनाने का तरीका
पानी में 1 बड़ा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। फिर इसमें दूध डालकर अपनी चाय को तब तक उबाले जब तक आपकी चाय आधी न हो जाएं। बस आपकी अर्जुन की चाय तैयार है। इसे छान लें और गर्मा गर्म खाली पेट पीएं।
अर्जुन की चाय पीने के फायदे
अर्जुन की चाय में मौजूद ठंडी प्रकृति, कसैला स्वाद और आसानी से पचने वाला गुण आपको कफ और पित्त की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं अर्जुन की चाय पीने के अन्य फायदों के बारे में-
1. अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक के गुण मौजूद होते हैं जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अर्जुन की छाल की चाय पीने से आपके बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है। इतना ही नहीं ये बॉडी के एक्सट्रा फैट को कम कर हाइपरटेंशन को भी कंट्रोल करता है।
2. अर्जुन की छाल की चाय आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और टोन करने का काम करती है। दिल को ऊर्जावान बनाने के लिए भी जानी जाती है।
3. आयुर्वेद में अर्जुन की छाल के पाउडर की चाय डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल करता है।
4. पित्ती, खुजली या किसी भी तरह के इंफेक्शन को कम करने में भी अर्जुन की चाय फायदेमंद है।
5. पेट से जुड़ी समस्या जैसे एसिडिटी और पित्त से संबंधित बीमारी को कम करने के लिए भी आप अपनी डाइट में अर्जुन की चाय शामिल कर सकते हैं। इससे आपको पेट से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी।
6. स्किन से जुड़ी समस्याओं से लड़ने में भी अर्जुन की छाल की चाय फायदेमंद होती है। अर्जुन छाल के एक चम्मच चूर्ण को पानी या दूध के साथ आप पी सकती हैं। या फिर इसकी छाल के पाउडर को पानी में मिलाकर अपनी स्किन पर भी मास्क की तरह लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











