Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वेटलॉस से लेकर स्किन को ग्लो बनाता है आंवला-अदरक की चाय, जानें इसकी रेसिपी
एक सेहतमंद जीवन के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी का होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी मजबूत होने का मतलब है आपका शरीर बाहरी बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए और स्वस्थ शरीर के लिए समय-समय शरीर का डिटॉक्स होना जरूरी होता है। डिटॉक्स का मतलब है शरीर से टॉक्सिंस का फ्लश होना। बॉडी डिटॉक्स के लिए जरुरी लोग कई तरह की टी या इंफ्यूज्ड वॉटर का सेवन करते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे हर्बल टी के बारे में बताने जा रहे है जो न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा बल्कि ये आपके वेट को भी मैंटेन करेगा।
ये चाय है अदरक और आंवले की चाय, आइए जानते हैं इस चाय को पीने से क्या क्या लाभ मिल सकते हैं? और इसकी रेसिपी।

बॉडी को डिटॉक्स करें
आंवला और अदरक दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो आगे चलकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और हमारे शरीर में फ्री-रेडिकल क्षति को रोकते हैं।

वजन घटाने को बढ़ावा दें
आंवला और अदरक वेटलॉस के लिए भी जाने जाते हैं। आंवला मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है जो हमें वजन कम करने में मदद करता है। दूसरी ओर, अदरक वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हुए हमें डिटॉक्स करने में मदद करता है। ड्रिंक में शहद मिलाने से न सिर्फ इस ड्रिंक की टेस्ट में इजाफा होता है, बल्कि ये भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

लीवर को स्वस्थ रखें
आंवला और अदरक डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे लीवर को स्वस्थ रहता है। इसके अलावा, ये अवयव शरीर में सूजन से भी लड़ते हैं, जो लीवर को हेल्दी बनाए रखता है।

प्रतिरक्षा बढ़ाएं
आंवला और अदरक दोनों ही विटामिन सी, और एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के मुख्य स्रोत माने जाते हैं। ये हमारी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ ही एक आदर्श विकल्प बनाते हैं।

स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा दें
आंवला और अदरक में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी हमारी त्वचा में कोलेजन को मैंटेन रखने में मदद करते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
आंवला-अदरक की चाय पकाने की विधि
सबसे पहले एक प्याले में 4 कप पानी लें, इसमें 1 छोटा चम्मच सूखा आंवला पाउडर और 1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं। पानी को 1 कप होने तक पकाएं। इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और शहद मिलाकर पिएं। पोषण विशेषज्ञ मुनमुन गनेरीवाल के अनुसार , "इसे कुछ दिनों के लिए पिएं और आपको इसका स्वाद पसंद आने लगेगा।"



Click it and Unblock the Notifications











