Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
रिसर्च: समुद्र में तैरने से हो सकते है आप बीमार, पेट और स्किन का इंफेक्शन होने का खतरा
समुद्र की लहरों पर छुट्टियां बिताना और तैरना हम में से कई लोगों को खूब पसंद होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि समुद्र में तैरने से आपको कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। यह बात कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में सामने आई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, समुद्र में तैरने के 24 घंटे बाद तक समुद्र के पानी में मौजूद बैक्टीरिया शरीर पर मौजूद रहते हैं। कुछ लोगों में ये बैक्टीरिया ज्यादा वक्त तक भी चिपके रहते हैं। ये स्किन, पेट और सांस से जुड़े संक्रमण की वजह बनते हैं।

माइक्रोबियोम में बदलाव के कारण समुद्री बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा बढ़ा
शोधकर्ताओं के मुताबिक रिसर्च में ऐसे समुद्री बैक्टीरिया मिले हैं जो संक्रमण की वजह बनते हैं। यह त्वचा के माइक्रोबियोम को बदल देते हैं। माइक्रोबियोम ऐसे सूक्ष्म जीव होते हैं जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
माइक्रोबियोम में बदलाव के कारण समुद्री बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जाता है जो बाद में बड़ी बीमारियों का कारण बनता है। शोध के मुताबिक, समुद्री पानी में मौजूद बैक्टीरिया पेट, सांस, कान और स्किन में संक्रमण की वजह हैं।

ऐसा किया रिसर्च
समुद्री बैक्टीरिया को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने नौ लोगों को रिसर्च में शामिल किया। इन नौ लोगों ने सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं किया और 12 घंटों से नहीं नहाया था। इसके अलावा इन लोगों ने पिछले 6 महीने में किसी तरह की एंटीबायोटिक भी नहीं ली थी।
पानी में उतरने से पहले इनके शरीर से बैक्टीरिया के नमूने लिए गए। समुद्र में 10 मिनट तैरने के बाद अगले 6 और 24 घंटों में दो बार जांच की गई। इसमें पाया गया कि तैरने से पहले सभी में अलग-अलग तरह की बैक्टीरिया थे लेकिन तैरने के बाद सभी की स्किन पर एक जैसे जीवाणु थे। जो पहले वाले जीवाणु की तुलना में काफी अलग थे।
तैरने के बाद इनमें वायब्रियो नाम का बैक्टीरिया पाया गया। जो रॉड के आकार का होता है। इसकी कई प्रजाति अधपके समुद्री खाने में पाई जाती है। सी-फूड से होने वाले इंफेक्शन का कारण यही बैक्टीरिया है। शोध के मुताबिक, यह बैक्टीरिया समुद्र के मुकाबले स्किन पर तेजी बढ़ता है और संक्रमित करता है।

प्रदूषित हो रहा समुद्र का पानी
शोधकर्ताओं के अनुसार जब हम तैरते हैं तो सामान्य बैक्टीरिया शरीर से निकल जाते हैं जबकि समुद्री बैक्टीरिया शरीर में अपना घर बना लेते हैं। पिछली कई रिसर्च में समुद्री पानी में स्विमिंग और संक्रमण के बीच एक कनेक्शन पाया गया है। ऐसे मामलों का बड़ा कारण है गंदे पानी को समुद्र तटों पर बहाया जाना।



Click it and Unblock the Notifications











