Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लम्बे समय से हो रहे कंधे के दर्द को इस आसन से करे दूर, बहुत असरदार है ये योग
ऑफिस में लम्बी देर तक सिटिंग की वजह से कई बार पीठ दर्द और कंधों में दर्द होने लगता है। ऐसा कई घंटो तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने की वजह से होता है। कई बार होता है कि कुछ भारी भरकम चीज उठाने और रात को गलत तरीके से सोने की वजह से भी कंधे में दर्द होने लगता है। मार्जरी आसन के नियमित अभ्यास से गर्दन, कंधे और पीठ में लचीलापन आता है। इन समस्याओं के लिए मार्जरासन आसन काफी लाभदायक है।

मार्जरासन एक आगे की ओर झुकने और पीछे मुड़ने वाला योग आसन हैं इसे कुछ लोग मार्जरी आसन और कैट पोज़ के नाम से भी जानते हैं। यह मासिक धर्म के दौरान पैरों और जांघों में जकड़न के लिए भी इसे करना गुणकारी हो सकता है। Most Read : गठीले और सुडौल शरीर के लिए अजमाएं ये 5 योगासन
ऐसे करे मार्जरासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठे। पहले अपने दोनों हाथों के फर्श पर आगे की ओर रखें। अपने दोनों हाथों पर थोड़ा सा भार डालते हुए अपने हिप्स यानी कूल्हों को ऊपर उठाएं। मेरूदंड (पीठ की हड्डी), गर्दन और सिर को एक सिधाई में रखिए। इस अवस्था में मेरूदंड को बिलकुल भी झुकाना नहीं चाहिए।इस आसन क्रिया में शरीर का पूरा भार हथेलियों और घुटनों पर एक समान रूप से डालिए। हिप्स को अंदर की ओर लीजिए और कमर को छत के ऊपर की तरफ उठाइए। इस मुद्रा में 3 सेकंड तक रहें। सिर को छत की दिशा में उठाते हुए सामने की तरफ देखिए। इस मुद्रा को कम से कम 5-7 बार दोहराइए। Most Read : भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव को दूर करने में मदद करती है सुदर्शन क्रिया

ये होता है फायदा
मार्जरासन करने से शरीर का तनाव दूर होता है। इस आसन को करके शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाया जा सकता है। इस योग मुद्रा से शरीर में रक्त-संचार सुचारू तरीके से होता है। मार्जरासन से कंधों, कमर और हिप्स में जिस प्रकार से खिंचाव होता है। जिससे यहां का दर्द दूर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











