Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
खाएं घी लगी चुपड़ी-चुपड़ी रोटी, गिनते रह जाएंगे फायदे
घरों में अक्सर बड़े-बुर्जुग आपको घी में रोटी लगाकर खाने की हिदायत देते हैं, ये न सिर्फ रोटी को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि ये सेहत के लिए कई समस्या से निजात दिलाता है। वैसे हम में से कई लोग है जो घी को खाने से बचते है क्योंकि उन्हें लगता है कि घी खाने से शरीर में चर्बी बनती है। मगर इसके उलट रोटी में घी लगाकर खाने शरीर को खूब ताकत भी मिलती है।
जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते है, उन्हें रोटी पर घी जरूर लगाना चाहिए। आइए जानते है रोटी पर घी लगाकर खाने के क्या फायदे हैं।

कितना घी खाना चाहिए
रोज़ाना एक टीस्पून घी खाना ज़रूरी है। यह मानसिक व शारीरिक रूप से व्यक्ति को मज़बूत बनाता है और ये शरीर को डिटॉक्स करता है। घी में विटमिन के, डी, ई और ए पाया जाता है, जो ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। यह इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल करें कम
घी से रक्त और आंतों में मौज़ूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्योंकि इसमें बाइलरी लिपिड का स्राव बढ़ जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में गाय के घी को शामिल करें।

पाचन शक्ति बढ़ाएं
घी का स्मोकिंग पॉइंट दूसरे ऑयल व फैट की तुलना में बहुत अधिक होता है। यही कारण है कि पकाते समय यह आसानी से नहीं जलता और खूब धुआं भी करता है।

दिल के लिए फायदेमंद
हार्ट में ब्लॉकेज होने पर देसी घी एक ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है। जिसे हार्ट अटैक की तकलीफ है और चिकनाई खाने की मनाही है, वह गाय का घी खाए, इससे दिल मज़बूत होता है।


वज़न को नियंत्रित रखता है
देसी घी में सीएलए होता है, जो मेटाबॉलिज्म को सही रखता है। इससे वज़न कंट्रोल में रहता है। सीएलए इंसुलिन की मात्रा को कम रखता है, जिससे वज़न बढऩे और शुगर जैसी दिक्कतों का खतरा कम रहता है। अगर आप घी की जगह रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसा न करें। रिफाइंड में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होता है, जो सेहत बिगाडऩे का काम करता है, इसलिए इसका सेवन बंद कर दें। रिफाइंड की जगह देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











