Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बार-बार डकार आना भी होता है गंभीर बीमारी का संकेत, जाने कारण
खाने के बाद डकार आना एक तरह से बहुत ही साधारण क्रिया है, जो किसी भी समय आपको आ सकती है। खाने के बाद डकार आने से लोग कई लोग मानते है कि या तो पेट भर गया या तो भी खाना आसानी से पच जाएगा। लेकिन खाने के बाद डकार आने का मतलब है कि खाने के साथ ज्यादा मात्रा में हवा शरीर के अंदर चली गई है। खाने के बाद आपको भी जरुरत से ज्यादा डकार आती है तो कोई हेल्थ इश्यू भी हो सकता है।
दरअसल, खाना खाने के बाद बार-बार डकार आने का मतलब है कि ज्यादा मात्रा में हवा शरीर के अंदर चली गई है। अगर पेट से हवा बाहर न निकले तो यह पेट से संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं।

ज्यादा हवा पेट में चले जाने से आती है डकार
खाना खाने वक्त अगर ज्यादा हवा पेट के अंदर चली जाएं तो डकार आने लगती है। ऐसी स्थिति को ऐरोफेजिया कहते हैं। इस समस्या से बचने के लिए छोटे निवाले लें और मुंह बंद करके धीरे-धीरे खाने को चबा कर निगलें।

कब्ज की शिकायत की वजह से भी
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, जंक फूड, गोभी, मटर, दालें जैसी कई चीजें पेट में गैस बनाती हैं। इन्हें खाने-पीने के बाद ज्यादा डकार आती है। साथ ही, जिनको ज्यादा डकार आती है उनमें से 30 प्रतिशत लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। यह समस्या होने पर खाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर को शामिल करें।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
ज्यादा डकार इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का कारण बन सकता है। ये बड़ी आंत पर प्रभाव डालता है। इस बीमारी में रोगी को कब्ज, पेट दर्द, मरोड़ व दस्त आदि हो सकते हैं।

आपका वजन हो रहा है कम
अचानक से कम होते वजन की वजह से भी आपको बार-बार डकार आती है। जिसका मतलब है कि आपका बाउल ब्लॉक हो रहा है। एकदम से आपके वजन होने का मतलब है कि आप अच्छे से भोजन को नहीं पचा पा रहे है। जिसके पीछे किसी तरह की एलर्जी, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और क्रॉनिक जैसी बीमारी भी हो सकती है। लगातार कम होते वजन के साथ लगातार डकार आने का मतलब है कि आपको पेट का कैंसर हैं।

तनाव
तनाव की वजह से भी आपको बार-बार डकार की समस्या हो सकती है। तनाव या किसी बड़े भावनात्मक परिवर्तन का प्रभाव हमारे पेट पर भी पड़ता है। लगभग 65 प्रतिशत मामलों में मूड में किसी बदलाव या तनाव के कारण भी ज्यादा डकार आने का कारण बनता है।



Click it and Unblock the Notifications











