Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
जांघों और कमर के फैट को करना है गायब, रोजाना पीएं अदरक का पानी
वैसे भारतीय रसोई में अदरक बहुत ही सामान्य सी चीज है जिसका उपयोग हम मसाले और औषधी के रुप में करते हैं। दाल का स्वाद बढ़ाना हो या फिर चाय की चुस्कियों का स्वाद बदलने के लिए अदरक है बड़े काम की चीज। खांसी हो या कफ, चेहरे की समस्या हो या फिर बढ़ता वजन। इस छोटी सी दिखने वाली चीज के कमाल है बड़े काम के। आपने वजन कम करने वाली बहुत से चीजों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अदरक के पानी से भी वजन कम किया जा सकता है? जी हां, अदरक का पानी पीने से ना केवल वजन कम होता है बल्कि आपको विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इससे आपके हिप्स, वेस्ट और थाइज पर जमा फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

अदरक का पानी आपके शरीर के लिए बेहतर चीज है। इससे शरीर की सफाई होती है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है, वास्तव में यह बॉडी के डिटाक्सिफिकैशन के लिए बेहतर चीज है।

अदरक के पानी की रेसिपी
सामग्री अदरक- 3 से 4 टुकड़े पानी- 1.5 लीटर नींबू- (वैकल्पिक) विधि सबसे पहले मध्यम आंच पर पानी को उबाल लें। उबले पानी में अदरक के टुकड़े डालें। मध्यम आंच पर 15 मिनट का पानी को उबलने दें। गैस बंद करें और इसे इसे ठंडा होने दें। लीजिए अदरक का पानी तैयार है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से अदरक का पानी पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। यह गठिया और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे रोगों के लिए अत्यधिक प्रभावी है।

एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाएं जाते हैं
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिस वजह से यह रेडिकल्स सेल्स को हटाने में मदद करता है। आपको बता दें कि इन सेल्स को हानिकारक माना जाता है जिससे कैंसर जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

स्किन इंफेक्शन से बचाएं
अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। नियमित रुप से अदरक का पानी पीने से बॉडी के टोक्सिंस बाहर निकलते है, इससे ब्लड साफ होता है और पिम्पल्स, स्किन इन्फेक्शन का खतरा टालता है।

हार्ट बर्न से बचाएं
अगर आप हार्टबर्न की समस्या से परेशान है तो खाना खाने के 20 मिनट के बाद एक कप अदरक का पानी पिएं। यह बॉडी में एसिड की मात्रा कंट्रोल करके आपको हार्ट बर्न की प्रॉब्लम दूर रखेगा।

कोलेस्ट्रॉल को घटाता है
अदरक में औषधीय गुण होते हैं जिस वजह से यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कम करता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अदरक का पानी पीने से सीरम और लीवर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर भी कम होता है।

कैंसर से बचाता है
अदरक का पानी पीने से आपको कैंसर का खतरा कम होता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जिस वजह से इसे डायट में शामिल करने से कैंसर से बचाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications











