Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एक हफ्ते में फटाफट वजन करना है कम तो खाइए कलौंजी..
कलौंजी, मंगरैला या फिर प्याज के बीज अक्सर किचन के मसालों के डिब्बे में रखे हुए मिल जाएंगे। कलौंजी दिखने में काले रंग की होती है जिसको अंग्रेजी में निजेला सेटाइवा "Nigella Sativa" कहते हैं। कलौंजी कई प्रकार के रोगों को दूर करने में लाभकारी होती है जिसे पुराने जमाने से ही घरेलू उपचार के रूप में प्रयोग किया आता जा रहा है।
कलौंजी एक तरह की आयुर्वेदिक औषधि भी होती है, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाती है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करती है। यह मधुमेह में भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
ना केवल साबुत कलौंजी ही बल्कि कलौंजी का तेल भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन, सुगंधित तेल और एन्जाइम्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। कलौंजी बहुत सारे यौगिकों से बनता है जिनमें निगोलोन, एमिनो एसिड्स, सैपोनीन, क्रूड फाइबर, प्रोटीन, फैटी एसिड्स, एल्कालॉयड, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, और कैल्शियम होता है।
आइये आज हम जानते हैं कलौंजी/मंगरैला से कैसे वजन कम किया जा सकता है?

फाइबर की मात्रा से भरपूर
एक रिसर्च के अनुसार कलौंजी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। अध्ययन के अनुसार जिन लोगों को वज़न घटाने के लिए इसका सेवन करने के लिए दिया गया था उन्होंने एक हफ़्ते में वज़न घटाया है। दरअसल कलौंजी में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण यह वज़न घटाने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन?
कलौंजी के चार से पांच दानों को लेकर उनको पहले पीस लें। फिर उस चूर्ण को एक गिलास गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर उसमें एक छोटा चम्मच शहद और आधा नींबू का रस डालकर पी लें। नींबू वज़न घटाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स भी करता है। यह आपके पेट के चर्बी को कम करती है। दिन में चार से पांच दानों का सेवन करें। नहीं तो यह शरीर में पित्त के स्तर को बढ़ा दे।

पिम्पल्स हटाए कलौंजी तेल
कलौंजी न सिर्फ वजन कम करने का काम आता है बल्कि अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो ये आपको इससे निजात भी दिलाता है। एक कप नींबू के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिला दें। सुबह उठने के बाद और रात में बिस्तर पर जाने से पहले चेहरे पर लगाएं । इससे मुंहासों से मुक्ति मिलेगी।

बालों को झड़ने से बचाएं..
नींबू के रस को अपने सिर पर मालिश करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। हर्बल शैंपू से धो लें। जब बाल शुष्क हो जाये तो कलोंजी तेल का उपयोग करें। बाल गिरने की रोकथाम में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए 15 दिनों के लिए जारी रखें।

मधुमेह को रोकने के लिए
कलौंजी तेल डायबिटीज की रोकथाम के लिए बहुत उपयोग और फ़ायदेमंद है। सबसे पहले काली चाय (1कप) और कलौंजी तेल (½ चम्मच ) का एक मिश्रण तैयार करें। यह सुबह और बिस्तर पर जाने से पहले इस मिश्रण को लें । एक माह के भीतर सकारत्मक परिणाम आने लगेंगे।

दिमाग बढ़ाता है..
कलौंजी से याददाश्त भी बढ़ता है, इसके लिए 10 ग्राम पुदीने की पत्ती को पानी में ½ tsp कलौंजी तेल के साथ उबालें। इस मिश्रण को 20-25 दिनों तक दिन में दो बार नियमित रूप से लें और रिजल्ट देखें।


पेट के कीडे़ मारे
कलौंजी पेट के कीड़े भी मारता है, इसके लिए आधी छोटी चम्मच कलौंजी के तेल को एक चम्मच सिरके के साथ दस दिन तक, दिन में तीन बार पिलाएं। मीठे से परहेज जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications











