Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
जानिए, जींस की पॉकेट में मोबाइल क्यों नहीं रखना चाहिए?
उनके आधार पर ऐसी कई बातें कहीं जा सकती है कि मोबाइल को पॉकेट में रखना हानिकारक है। इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़े कुछ और फैक्ट बता रहे हैं।
आज के समय में मोबाइल के बिना जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है। रोज नये नये एप के आने से मोबाइल एक ऐसे ज़रूरत बनी गयी है जिसे आप नकार नहीं सकते हैं। आपने ऐसा कई जगह पढ़ा होगा कि मोबाइल को हमेशा शरीर के पास रखने से कई तरह के नुकसान होते हैं।
हालांकि अभी भी इस विषय पर काफी कम शोध हुए हैं लेकिन जितने शोध हुए हैं उनके आधार पर ऐसी कई बातें कहीं जा सकती है कि मोबाइल को पॉकेट में रखना हानिकारक है। इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़े कुछ और फैक्ट बता रहे हैं।

1- कई शोधों से इस बात की पुष्टि हुई है कि मोबाइल को जींस या ट्राउजर की जेब में रखने से आपकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। इसी वजह से कई लोग यह सलाह देते हैं कि मोबाइल को पीछे वाली जेब में या फिर शर्ट की जेब में रखें।

2- मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन स्पर्म बनने की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाते हैं और इसी वजह से बच्चे पैदा करने की क्षमता पर बुरा असर पास्ता है। ज्यादा रेडिएशन की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस या डीएनए डैमेज होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

3- एक शोध में यह बताया गया कि जो लोग बहुत लम्बे समय तक मोबाइल को जींस की जेब में रखे हुए रहते हैं उनमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।

4- कुछ शोधों में तो ये भी कहा गया है कि अगर आप शर्ट की पॉकेट में भी बहुत देर तक मोबाइल रखते हैं तो इससे भी कैंसर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

5- मोबाइल रेडिएशन से होने वाला नुकसान इस बात पर निर्भर करता है कि सिग्नल की स्ट्रेंग्थ कैसी है। कई मोबाइल फोन में एंटीना के ज़रिये रेडियो किरणें बाहर निकलती हैं। ऐसे में अगर आप बहुत देर तक मोबाइल शरीर के पास रखते हैं तो ये पास में स्थित टिश्यू को खराब कर देते हैं।

6- मोबाइल फोन पूरे दिन सिग्नल भेजते और रिसीव करते रहते हैं और इसका कोई तत्काल प्रभाव आपके शरीर पर नहीं पड़ता है। बल्कि कई सालों तक लगातार इस्तेमाल के बाद आपको ऐसी समस्याएं होती हैं।

इसके अलावा ये समस्याएं इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आप फोन पर कितनी देर बाते करते हैं और दिन में कितने घंटे आप इसे अपने शरीर के करीब रखते हैं। हालांकी ये सच है कि आप बिना मोबाइल के नहीं रह सकते हैं लेकिन इन समस्याओं से बचने के लिए आप अधिकतर समय फोन को हाथ में लिए रहें या फिर बैग में रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











