Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बिना मोजों के जूते पहनने से हो सकता है ये बड़ा नुकसान
हॉलीवुड में आज कल बिना मोजों के जूते पहनने का फैशन काफी जोरों पर हैं और इस फैशन ट्रेंड को अपने देश के लड़के लड़कियां भी फॉलो कर रहे हैं।
यह देखने में आपके लुक को आकर्षक तो बनता है लेकिन ऐसा करने से कई नुक्सान भी हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने बताया कि बिना मोजों के जूते पहनने से एथलीट फुट जैसे फंगस इन्फेक्शन हो सकते हैं।

क्या कहते है वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों का कहना है कि कई युवा सिर्फ ब्रेडली कूपर और ऑर्लैंडो ब्लूम जैसे फिल्म स्टार को देखकर मोज़े पहनना बंद कर दिए हैं जबकि उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं है कि वे कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं।

अधिक मात्रा में निकलता है पसीना
हमारे पैरों से दिन भर में बहुत अधिक मात्रा में पसीना निकलता है और पसीने की ये मात्रा मोज़े द्वारा सोख ली जाती है लेकिन जब आप मोज़े नहीं पहनते हैं तो उस हिस्से में नमी बढ़ सकती है।

जूते में नमी से बढ़ेगा खतरा
जूते में जितनी ज्यादा नमी और धूल बढ़ेगी उतना ही बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी रहेगा। ऐसे हालात में फंगस इन्फेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ ज्यादा है और इससे एथलीट फुट जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
अगर आप लेदर से बने जूते पहनते हैं तो इनमें हवा जूते के अंदर नहीं जा पाती है जिस वजह से धूल, पसीना और गंदगी सब पैरो के आस पास जूते में इकठ्ठा हो जाता है और पैरों को नुकसान पहुंचता है।

घाव ये फफोले हो सकते है
ऐसे हालात में आपके पैरों में घाव या फफोले भी पड़ सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप मोजों के साथ जूते पहनें या फिर ऐसे जूते पहनें जिसमें हवा आर पार जा सके। जिससे पैरों के अंदर का पसीना सूखता रहे और वहां बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम रहे।



Click it and Unblock the Notifications











