Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
स्टडी : क्या सोने के मामले में भारतीय हैं सबसे पीछे?
कुल 18 देशों को सर्वेक्षण किया गया था और पाया गया कि एशिया के लोग, अमेरिका और यूरोप के लोगों की अपेक्षा कम नींद लेते हैं।
फिटबिट से जुटाए गए जनवरी से दिसंबर 2016 के बीच आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया की सबसे खराब स्लीपिंग आदतों वाले देशों की श्रेणी में आता है। यहां के लोग मात्र 6.55 घंटे की नींद ही लेते हैं जो कि एक चिंता का विषय है।
इस सर्वे में कुल 18 देशों को सर्वेक्षण किया गया था और पाया गया कि एशिया के लोग, अमेरिका और यूरोप के लोगों की अपेक्षा कम नींद लेते हैं, जबकि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति को प्रति रात्रि औसतम सबसे अधिक नींद आती है।

पूरी नींद की अवधि की रैंकिंग, निम्नानुसार है: (सभी आंकड़े घंटे में मापे गए हैं)
जापान - 6.35
भारत - 6.55
सिंगापुर - 6.56
ताइवान - 6.56
कोरिया गणराज्य - 6.56
हांगकांग - 6.61
कोलंबिया - 6.75
मेक्सिको - 6.76
चिली - 6.80
स्पेन - 6.91
इटली - 6.94
संयुक्त राज्य अमेरिका - 6.9 9
कनाडा - 7.05
जर्मनी - 7.07
फ्रांस - 7.08
ऑस्ट्रेलिया - 7.15
यूनाइटेड किंगडम - 7.16
न्यूजीलैंड - 7.25

यह हमारे लिए चिंता का विषय क्यूं है?
एक अच्छी रात की नींद, हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर नींद अच्छी नहीं आएगी और शरीर में कई रोग विकसित हो जाएंगे। जिससे कमा पर असर पड़ेगा, तनाव होगा और कई अन्य समस्याएं भी सामने आएगी। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (अमेरिका) के अनुसार, नींद आने से शरीर बैलेंस रहता है और हम अपने दिन के कार्यों को सुचारू रूप से कर पाते हैं। जिसमें हमारा जीवन दीर्घ और स्वस्थ होता है।

किस प्रकार आप बेहतर नींद ले सकते हैं?
सबसे पहले आप ऐसी दिनचर्या बनाएं कि आप रात में सभी कामों को जल्दी निपटा लें और 8 घंटे की नींद लें। तनाव न लें और न ही सोते समय कोई गलत विचार मन में लाएं। मधुर गाने सुनें या दिन में जो भी अच्छा काम किया हो, उसे याद करें। साथ ही स्मार्टफोन से दूर रहें। आंखों को बंद करें और नींद में समां जाएं।



Click it and Unblock the Notifications











