Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अगर सांप काट ले तो ना करें ये 5 गलतियां, हो सकती है मौत
आपने सांपो की बहुत सी कहानियां सुनी होंगी। सांप का नाम लेते ही दिल में एक अजीब सा खौफ बैठ जाता है। अगर आपके सामने सांप आ जाएं तो आप निश्चित ही डर जाओगे चाहे वो सांप जहरीला हो या ना हो।
हर साल 83 हजार लोग सर्प दंश का शिकार होते है जिनमें से 11 हजार की मौत हो जाती है।
लोगों द्वारा ऐसा मान जात है कि सांप के डसने पर ब्लड सर्कुलेशन बंद करने के लिए पट्टी बांध देनी चाहिए और मुंह से खींचकर जहर निकाल देना चाहिए। सच्चाई ये है कि इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
आपको बताते हैं कि सांप अगर किसी को काट ले तो इन 5 गलतियों करने से बचना चाहिए.......

पहली गलती
अक्सर लोग सांप काटने के बाद चीरा लगा देते है जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से सांप का जहर दुगनी मात्रा में शरीर में फैलता है। इससे थोड़े ही समय में मौत भी हो सकती है।

दूसरी गलती
ध्यान रखें कि शरीर के जिस भी हिस्से में सांप ने काटा है उस हिस्से को हिलाएं डुलाएं नहीं क्यूंकि ऐसा करने से मांसपेशियां हरकत में आती है और जहर दोगुनी रफ्तार से फैलने लगता है।

तीसरी गलती
सांप के काटने के बाद खून रोकने के लिए पट्टी बिल्कुल ना बांधे क्यूंकि ऐसा करने से बीपी हाई हो जाता है जिससे आपकी नसें फट सकती है।

चौथी गलती
सांप अगर काट ले तो मरीज को उल्टा ना लिटाएं इससे ब्लड सर्कुलेशन में प्रभाव पड़ता है। मरीज को सीधे ही लिटाएं और जैसे की स्ट्रेचर पर लिटाया जाता है। उसके बाद उसी हालत में उसको अस्पताल ले जाएं।

पांचवी गलती
सांप के काटने पर एस्प्रिन या कोई दर्द की दवा बिल्कुल ना दे क्यूंकि इससे मरीज को थोड़ा आराम मिलेगा और आप लापरवाही में समय बर्बाद करेगें, क्यूंकि उसकी वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाएगा। ऐसा करना मरीज के लिए खतरनाक है।



Click it and Unblock the Notifications











