Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बहुत ज्यादा सेल्फी लेने वालों को हो सकती है ये बीमारी, अभी पढ़ें
'सेल्फी एल्बो' एक प्रकार मेडीकल कंडीशन है जो आजकल भारत की युवा पीढ़ी में काफी ज्यादा देखने को मिलती है। चूंकि इन दिनों सेल्फी क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है ऐसे में लोग सोशल मीडिया में बेहतर तस्वीरें डालने के लिए सेल्फी पोज देते हैं।
लेकिन इसके बावजूद शरीर में कुछ ऐसे चेंजेस होने लगते हैं जिनके बारे में काफी बाद में पता चलता है, सेल्फी एल्बो कंडीशन भी उनमें से ही एक है।
Abof End of Season Sale! Get 60% Off on Top Brands like Vero Moda, Lee, Levis and More

हाल ही में, पुरस्कार विजेता यूएस जर्नलिस्ट और एनबीसी टुडे शो के होस्ट होडा कोट्ब ने लाइफस्टाइल की इस नई कंडीशन को सबके सामने लाया। टेनिस एल्बो और गोल्फर एल्बो की तरह, सेल्फी लेने के दौरान भी हाथों को एक हद से ज्यादा बार-बार मूव कराने के कारण, व्यक्ति की प्राइमरी पिक-स्नैपिंग एल्बो में दर्द का कारण बन सकता है और ये दिन दूर नहीं जब ऐसी समस्या एक सामान्य समस्या हो जाएगी और भारत के अधिकतर युवा इससे ग्रसित होंगे।

इन दिनों सेल्फी लेना एक गेम और कॉम्पटीशन है, कौन कितनी अच्छी और बेस्ट लोकेशन पर सेल्फी ले सकता है। इस चक्कर में कई युवा अपनी जान भी गंवा चुके हैं या अपने शरीर को नुकसान पहुँचा चुके हैं।
बहुत ज्यादा सेल्फी लेने से आपके शरीर के ऊपरी जोड़ों, कोहनी और कंधे पर प्रभाव पड़ता है और मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, इससे शरीर की सामान्य अवस्था पर नकारात्मक प्रभाव साफ दिखाई देता है।

डा. रमन कांत अग्रवाल, डायरेक्टर (शोल्डर सर्जरी डिपार्टमेंट) फोर्टिस बोन एंड ज्वाइंट इंस्टीट्यूट का कहना है कि ''यह कहना जल्दबाजी होगी कि सेल्फी लेने से ऐसी समस्या हो सकती है, हां लेकिन कई बार आपके शरीर की हड्डी में खिंचाव आ सकता है या वो मिसप्लेस हो सकती है।'' ऐसे में हर व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए और जब भी सेल्फी लें तो हाथों को सही पॉश्चर में रखना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











