Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही बनाएं ये तेल
सिरदर्द एक आम समस्या है जिसका अनुभव लगभग प्रत्येक व्यक्ति को होता है। कुछ एसेंशियल ऑइल्स को मिलाने से एक अच्छा ऑइल बन जाता है जो सिरदर्द को दूर करता है।
सिरदर्द एक आम समस्या है। सामान्यत: सिरदर्द को दूर करने के लिए हम दर्द निवारक गोलियां खा लेते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि हर बार दर्द निवारक दवाएं खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अत: इस प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए प्राकृतिक तरीके सबसे अच्छे हैं।
सिरदर्द को दूर करने के लिए कुछ एसेंशियल ऑइल्स मिलाकर एक अच्छा रब बनाया जा सकता है जो सिरदर्द को तुरंत दूर कर देता है। इसके लिए आपको पेपरमिंट एसेंशियल ऑइल, क्लोव एसेंशियल ऑइल, जिंजर एसेंशियल ऑइल, विंटरग्रीन एसेंशियल ऑइल और कोकोनट या जोजोबा ऑइल की आवश्यकता होगी।
पेपरमिंट ऑइल मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और इस प्रकार सिरदर्द को दूर करता है। क्लोव ऑइल में यूगेनोल नामक घटक पाया जाता है जो दर्द का प्रभावी रूप से उपचार करता है। जिंजर (अदरक) अपने प्रदाहनाशी गुण के लिए जाना जाता है अत: जब इसे अन्य ऑइल्स के साथ मिलाया जाता है तो इसकी दर्द दूर करने की प्रक्रिया तीव्र हो जाती है। इसके अलावा जब इन एसेंशियल ऑइल्स के साथ कोकोनट या जोजोबा ऑइल मिलाया जाता है तो ये एसेंशियल ऑइल्स को डाइल्यूट कर देते हैं और बिना किसी परेशानी के सिरदर्द के लिए सही उपचार प्रदान करते हैं।
तो अगली बार जब आपको सिरदर्द हो तब इन एसेंशियल ऑइल्स को अपने पास रखें, उन्हें मिलाएं और इस मिश्रण को लगाकर तुरंत आराम पायें। हमने यहाँ सही मिश्रण बनाने की विधि बताई है ताकि सिरदर्द के लिए अच्छा प्राकृतिक इलाज मिल सके। आइये देखें।

1. पेपरमिंट ऑइल:
लगभग 7-8 बूंदे पेपरमिंट ऑइल की लें।

2. विंटरग्रीन एसेंशियल ऑइल:
लगभग 7-8 बूंदे विंटरग्रीन एसेंशियल ऑइल की मिलाएं।

3. क्लोव ऑइल:
लगभग 4-5 बूँदें क्लोव ऑइल की मिलाएं।

4. जिंजर एसेंशियल ऑइल:
लगभग 5 बूंदे जिंजर ऑइल की मिलाएं।

5. कोकोनट ऑइल:
लगभग दो टीस्पून कोकोनट ऑइल या जोजोबा ऑइल मिलाएं ताकि मिश्रण डाइल्यूट हो सके।

6. ऑइल्स को मिलाना:
इन सभी तेलों को एक बर्तन में अच्छे से मिलाएं। इसे अपने माथे पर और गर्दन पर लगायें।

7. तेल के मिश्रण से मसाज करें:
धीरे धीरे मालिश करें। ऐसा करने से आपको आराम महसूस होगा और दर्द दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











