Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सावधान! प्रदूषित हवा से किडनी बेकार, स्टडी का खुलासा
क्या आपको बिलकुल भी अंदाजा है कि वायु प्रदूषण से आपकी किडनियां खराब हो सकती हैं। जी हां, यह चौंकाने वाली बात है लेकिन सच है। वायु प्रदूषण के प्रभाव के कारण, मनुष्य की किडनी पर गहरा असर पड़ता है। तथ्यों से यह स्पष्ट हुआ है कि वायु प्रदूषण, झिल्लीदार नेफ्रोपैथी के विकास के चांसेस को बढ़ा देती है जिसकी वजह से किडनी में दिक्कत आ जाती है।
ABOF End Of Season Sale! Get Upto 60% Off on Fashion Wear For Both Men and Women!
पिछले कुछ अध्ययनों में यह बात निष्कर्ष में सामने आई है कि वायु प्रदूषण के प्रभाव में आने से व्यक्ति को श्वास सम्बंधी रोग और ह्दय सम्बंधी रोग हो जाते हैं। उस समय तक किडनी के बारे में किसी को ख्याल तक नहीं आया था।

लेकिन कुछ दिनों पहले, एक टीम ने किडनी बायोप्सी पर डेटा को इक्ट्ठा किया और 11 साल के कुल 71,151 रोगियों पर रिसर्च की, इसके लिए शोधकर्ताओं को पूरे चीन के 282 शहरों में सैर करनी पड़ी और तथ्यों की पड़ताल करनी पड़ी व डेटा को इक्ट्ठा करना पड़ा।

इस 11 साल के रोगियों पर किए गए अध्ययन से स्पष्ट हो गया कि हर साल किडनी के रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या में 13 प्रतिशत का इजाफा होता जा रहा था। यानि कहीं न कहीं यह किसी बढ़ते कारक के कारण ही संभव है।

बाद में जब इस कारक की जांच की गई तो प्रदूषण ही इसका प्रमुख कारक निकला। रिसर्च में यह बात सामने आ गई कि प्रदूषण के कारण, शहरों में लोगों को गांवों की अपेक्षा ज्यादा किडनी सम्बंधी बीमारियां होती आ रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











