Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
क्या आप जानते हैं कि कैसे गंदा है आपका फोन?
बिना स्मार्टफोन के हम अब खुद के रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इस स्मार्टफोन का ध्यान हम कितना रखते हैं। इसे जर्म फ्री बनाने के लिए क्या करते हैं?
READ: सेल फोन के रेडिएशन से बचने के तरीके
क्या कभी इसे सैनेटाइजर से क्लीन करते हैं। एक शोध के मुताबिक, हमारा फोन, टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदा होता है। वाकई में हमारे स्मार्ट फोन में इतने ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं कि इनसे हमारा पूरा परिवार बीमार पड़ सकता है।
लेकिन हम इस बारे में कभी भी इतनी गहराई से नहीं सोचते है। लेकिन अगर आप खुद का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको इस ओर ध्यान देना ही होगा और मोबाइल को सैनटाइज करना होगा।

खाने के बाद पकड़ना:
जितनी देर खाना खाया, उसके ठीक बाद फोन को पकड़ लिया और उसे इस्तेमाल करने लगे, जिसकी वजह से फोन में काफी गंदगी चिपक जाती है और उस वजह से बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं।

रेस्टरूम या जिम से आने के बाद:
रेस्टरूम से या जिम से आने के बाद हाथ धुले बिना फोन का इस्तेमाल करना स्वाभाविक है। ऐसे में वहां से हाथों में चिपककर आएं हुए जर्म, फोन पर लग जाते हैं।

सार्वजनिक वाहनों में इस्तेमाल:
फोन का इस्तेमाल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में करने से काफी बैक्टीरिया फोन में लग जाते हैं और ये काफी घातक होते हैं। बस आदि में बैठकर फोन चलाने पर एक टच में हजार बैक्टीरिया बैठते हैं।

पसीने:
आपको पसीना निकलता है, आप हाथों से पोंछ लेते हैं और फिर उन्ही हाथों से फोन को चलाते हैं। इससे स्क्रीन पर बैक्टीरिया फैल जाते हैं।

जानवरों के साथ खेलना:
घर में पले हुए जानवरों के साथ खेलना सभी को पसंद होता है लेकिन उनके साथ खेलने के बाद फोन का इस्तेमाल करके हम अपने फोन में जर्म ट्रांसफर कर देते हैं। यानि आपके फोन में पशुओं पर रहने वाले बैक्टीरिया भी होते हैं।

अन्य लोगों के द्वारा इस्तेमाल होने के कारण:
आपके फोन को कई और लोग या बच्चे हाथ लगाते हैं तो उनके हाथों से भी बैक्टीरिया ट्रांसफर हो जाते हैं। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हाथों में 82 प्रतिशत बैक्टीरिया, मोाबइल फोन की देन होते हैं।

दूसरी सतह पर रखने पर:
अपने फोन को टेबल, फर्श या सोफे आदि पर रखने से भी फोन में बैक्टीरिया चिपक जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











