Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
संतरे के छिलके से होने वाले कुछ फायदे
संतरे की छिलके मोटे, बनावट लिए हुए तथा नारंगी रंग के होते हैं। प्राचीन काल से संतरे के छिलकों का प्रयोग रोगाणुनाशक के रूप में किया जा रहा है।
जब भी संतरे की बात आती है तो हम में से अधिकाँश लोग उसके छिलके फेंक देते हैं चाहे हम ऑरेंज जूस बना रहे हों या संतरा खा रहे हों या स्वादिष्ट ऑरेंज सालसा बना रहे हों। परन्तु यह बहुत बड़ी गलती होती है क्योंकि संतरे के छिलके में बहुत ही उच्च पोषक तत्व पाए जाते हैं!
चेहरा दमकाए ऑरेंज पील फेस पैक
यहाँ हम संतरे के छिलकों से होने वाले 12 विभिन्न फायदों के बारे में जानेंगे। तो आइए संतरे के छिलकों से होने वाले फायदों के बारे में जानें।

1. एंटी कोलेस्ट्रोल:
लगभग सभी एंटी कोलेस्ट्रोल यौगिक संतरे के छिलके में पाए जाते हैं। ये यौगिक हमारे शरीर में एलडीएल या बुरे कोलेस्ट्रोल से लड़ने में सहायक होते हैं। ये कोलेस्ट्रोल हृदय की धमनियों में थक्के और प्लाक जमने का कारण होते हैं। अत: अपने आहार में संतरे के छिलके शामिल करके आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम कर सकते हैं।

2. कैंसर से बचाव:
संतरे के छिलकों में जो यौगिक पाए जाते हैं वे स्वस्थ कोशिकाओं से ऑक्सीजन चुराने वाले मुक्त कणों से लड़ने के अलावा वे कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि और उनका विभाजन होने से भी रोकते हैं।

3. हार्टबर्न:
क्या आप हार्टबर्न की गंभीर समस्या से परेशान हैं? हार्टबर्न से आराम पाने का एक प्राकृतिक उपाय है - संतरे के छिलके। खोजों से पता चला है कि संतरे के छिलकों में एक सक्रिय केमिकल होता है जो हार्टबर्न से आराम दिलाते हैं। जब इसे 20 दिन तक उपयोग में लाया जाता है तो आपको हार्टबर्न से आराम मिलता है।

4. पाचन से संबंधित समस्याएं:
संतरे के छिलकों में प्रचुर मात्रा में आहार संबंधी फाइबर पाया जाता है। 100 ग्राम संतरे के छिलके में कम से कम 10.6 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, कब्ज़ और पेट फूलने की समस्या से आराम दिलाने में सहायक होता है। आप अपने पाचन तंत्र को आराम दिलाने के लिए संतरे के छिलके डालकर चाय भी बना सकते हैं।

5. श्वसन संबंधी स्थितियां:
संतरे के छिलकों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाता है। संतरे में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट विशेष रूप से विटामिन सी श्वसन से संबंधित अनेक समस्याओं जैसे ब्रोंकाइटिस, सर्दी, खांसी, फ्लू, अस्थमा और फेफड़ों के कैंसर को रोकता है।

6. अपचन:
बहुत पहले लोग संतरे के छिलके को संभालकर रखते थे क्योंकि इसमें प्राकृतिक चिकित्सा गुण होता है। संतरे के छिलके से जो घटक निकाला जाता है उसका उपयोग पाचन से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता था जिसमें अपचन भी शामिल है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो मल के निकास को नियमित करता है तथा पाचन तंत्र को आराम पहुंचाता है।

संतरे के छिलके के उपयोग
संतरे के छिलके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ साथ इसके अन्य कई लाभ भी हैं - इसका उपयोग इत्र से लेकर खाद बनाने तक में किया जाता है। यहाँ संतरे के छिलके के कुछ रचनात्मक लाभ बताए गए हैं जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

7. एयर फ्रेशनर:
संतरे के छिलकों का उपयोग रूम/एयर फ्रेशनर की तरह किया जा सकता है जिससे आप अपने घर को संतरे की खुशबु से महका सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि आप अपनी पसंद के कुछ सुगन्धित पदार्थ जैसे चंदन या दालचीनी एकत्रित करें और एक पॉटपोरी बनायें। इसका सबसे अच्छा भाग यह है कि यह 100% प्राकृतिक, सस्ता और इको फ्रेंडली है।

8. दांतों को सफ़ेद करने के लिए:
पीले दांतों को सफ़ेद बनाने के लिए संतरे के छिलके का उपयोग करना सबसे सस्ता होता है। आप या तो इन छिलकों का पेस्ट बनाकर उसे अपने दांतों पर लगा सकते हैं या या छिलके के अंदर के भाग को सीधे ही दांतों पर रगड़ सकते हैं। कई लोग इस बात पर संदेह करते हैं तथा ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से दांत सेंसेटिव हो जाते हैं। वास्तव में यह बिलकुल उल्टा है! संतरे के छिलके का एक अन्य फायदा यह है कि वे दांतों को सेंसेटिव होने से रोकता है!

9. सफ़ाई में सहायक:
आप संतरे के ताज़े छिलके के अंदर के भाग का उपयोग सिंक साफ़ करने के लिए कर सकते हैं। संतरे का तेल गंदी सतहों की सफ़ाई के लिए प्राकृतिक सफ़ाई कारक की तरह कार्य करता है।

10. खाद:
संतरे के छिलके खाद बनाने के लिए एक उत्कृष्ट पदार्थ है क्योंकि इनमें नाइट्रोजन प्रचुर मात्रा में होता है जो पौधों में पत्तियों के निर्माण में सहायक होता है। इसके अलावा संतरे के छिलके में अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके बगीचे में खाद की तरह काम करते हैं। इसकी बहुत अधिक मात्रा का उपयोग न करें। मिट्टी में नाइट्रोजन की आवश्यकता से अधिक मात्रा होने पर पत्तियों पर विपरीत परिणाम होते हैं जिसके कारण पट्टियां सूखने लगती हैं।

11. त्वचा के गोरेपन हेतु:
संतरे में उपस्थित विटामिन सी प्राकृतिक स्किन ब्लीच की तरह काम करता है। संतरे के छिलकों का रस जब त्वचा पर लगाया जाता है तो त्वचा उजली होती है तथा गहरे दाग धब्बे साफ़ हो जाते हैं।

12. खाद्य पदार्थों में:
पहले जब संतरे की खेती की जाती थी तो उसके छिलकों को बहुत संभालकर रखा जाता था। उनका उपयोग खाद्य पदार्थों की सजावट में तथा खाने में खट्टा स्वाद लाने के लिए किया जाता था।

13. कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए:
क्या आप जानते हैं कि संतरे में प्राकृतिक एसिड होता है जो मच्छरों, मक्खियों और अन्य कीड़ों को दूर रखता है? शायद नहीं। परन्तु अब आप स्वयं संतरे के छिलके के रस से स्प्रीट्सर बना सकते हैं तथा उन स्थाओं पर इसे छिड़क सकते हैं जहाँ चींटीयाँ और एनी कीड़े आते हैं।

14. सावधानी
यदि आप संतरे के छिलकों का प्रयोग करना चाहते हैं तो पहले सुनिश्चित करें कि आपने रोगाणुनाशक (पेस्टीसाइड) मुक्त, प्राकृतिक रूप से उगाये हुए संतरे ही खरीदे हैं। आजकल कई रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग करके संतरे उगाये जा रहे हैं ताकि विभिन्न प्रकार के कीड़ों से इनका बचाव किया जा सके। ये रसायन छिलकों में गहराई तक घुस जाते हैं तथा ये आपके लिए अच्छे नहीं होते।.



Click it and Unblock the Notifications











