Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सिरदर्द के दौरान बचे इन चीजों से
सिरदर्द एक आम सी समस्या है जिसे हर कोई हर दिन झेलता है। एक सिंपल से सिरदर्द से ले कर भारी माइग्रेन का दर्द तक लोगों को झेलना पड़ता है और यह सब अलग-अलग होते हैं। अगर आपको महसूस हो रहा हो कि आपके सिर में कोई जोर जोर से कोड़े मार रहा हो और आप इससे बचने के लिये सिरदर्द की दवाइयां ले रहे हों , तो यह बिल्कुल ही गलत है।
सिरदर्द की आमतौर पर कोई गंभीर वजह नहीं होती , इसलिए लाइफस्टाइल में बदलाव और रिलैक्सेशन के तरीके सीखकर इसे दूर किया जा सकता है। कई लोग सिरदर्द पड़ने पर खूब सारी चाय, सिगरेट और शराब पीने लगते हैं आदि। लेकिन इससे सिरदर्द कभी शांत नहीं होता। आइये जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो सिरदर्द के समय नहीं करनी चाहिये नहीं तो उससे वह और भी बढ जाएगा।

खूब ज्यादा तनाव लेना
अगर आपके सिर में बहुत तेजी का दर्द है तो, आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिये। तनाव को दूर करने के लिये 10 मिनट ध्यान करें या फिर वो काम करें जो आपको मजा देता हो।

धूम्रपान
कई लोग सोंचते हैं सिरदर्द को धूम्रपान कर के दूर किया जा सकता है। लेकिन इससे तो सिरदर्द और भी ज्यादा बढ सकता है। यह एक गंदी आदत है जो कि स्वास्थ्य के लिये बहुत ही बुरा होता है।

शराब पीना
अगर आप सोंचते हैं थोड़ी सी शराब पी लेने से सिरदर्द ठीक हो जाएगा तो, ऐसा नहीं होता। इससे आपको अच्छी नींद तो आ जाएगी पर दूसरे दिन हैंगओवर से सिर दर्द काफी बढ जाएगा।

पानी ना पीना
डीहाइड्रेशन की वजह से भी सिरदर्द होता है। आपको खूब ज्यादा पानी पीना चाहिये जिससे आपका सिरदर्द हल्का हो जाए।

खाना छोड़ना
सिरदर्द की वजह से अगर आप खाना छोड़ देते हैं तो यह बिल्कुल भी अच्छा आइडिया नहीं है। अपना खाना समय पर और पूरा खाइये।

आराम ना करना
जब आप सिरदर्द से जूझ रहे हों , तो थोड़ा आराम जरुर करें। इससे दिमाग और शरीर दोनों को आराम मिलेगा।

खूब तेज परफ्यूम लगाना
इस दौरान खूब तेज सेंट या परफ्यूम नहीं लगाना चाहिये। इसकी खुशबू सिरदर्द को न्योता दे सकती है।

तेज रौशनी में बैठना
सिदर्द के समय आपको तेज रौशनी में बैठने से बचना चाहिये। कम रौशनी वाली जगह आपके दिमाग और मूड को फ्रेश कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











