Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कम्प्यूटर पर बैठने का सही पॉस्चर
अगर आप सारा दिन कम्प्यूटर पर बैठकर काम करते हैं तो आपके लिए सही पॉश्चर में बैठना बेहद जरूरी है। अगर आप कम्प्यूटर पर सही स्थिति में बैठकर काम नहीं करते है तो आपकी पीठ, कमर, घुटनों और टांगों में दर्द हो सकता है।
कई बार गलत तरीके से बैठने के कारण हम काम भी गलत तरीके से करते है, जिससे हाथों और अंगुलियों में दर्द होने लगता है। शरीर की सही स्थिति वह होती है जिसमें वह आसानी से उठ, बैठ और झुक सकें। आइए जानते है, कम्प्यूटर पर बैठने के दौरान सही पॉश्चर -

कम्प्यूटर पर बैठने का सही पॉस्चर
1. हड्डियां और जोड़ सीधे रहें: जब आप बैठें तो ध्यान दें कि आपके हाथ या पैर कहीं से टेड़े-मेढ़े न हों और न ही आप टेडे होकर बैठे। घुटनों को फोल्ड न करें, कमर को बिलकुल झुकाएं नहीं। कम्प्यूटर और बैठने के बीच सही गैप होना चाहिये ताकि आपको स्पष्ट रूप से दिख सकें। सही तरीके से बैठने से आपके शरीर की हड्डियों और रीढ़ की हड्डी में जोर नहीं पड़ेगा और उनमें दर्द नहीं होगा। कम्प्यूटर यूजर्स के लिए आंखों की देखभाल के टिप्स
2. शुरूआत में: दिन में काम की शुरूआत करने से पहले कुछ देर तक आप बिल्कुल सीधे होकर बैठें, और कंधों को सीधा रखें। अपनी कुर्सी को सही तरीके से एडजस्ट कर लें।
3. कुशन या रोल-अप तौलिया : आप अपनी कुर्सी पर एक कुशन रखें जो आपको बैक से सपोर्ट देगा और चाहें तो तौलिया को फोल्ड करके रख लें। बीच-बीच में अपनी पीठ को पीछे से सर्पोट देकर सीधा करें। 10 डिग्री की पोजिशन भी बीच-बीच में ट्राई करें। अपने हाथों को ऊपर सीधा ले जाएं और फिर उन्हे फैलाएं, इससे आपको आराम मिलेगा। क्या आपका कंप्यूटर आपकी जान ले रहा है?
4. एक हाथ की दूरी पर बैठें : कम्प्यूटर से एक निश्चित दूरी पर बैठना चाहिये ताकि आपकी निगाह कभी कमजोर न होने पाएं। आप अपने पैरों को सही तरीके से फोल्ड कर सकते हैं अगर तकलीफ लगती हों। आंखों की पीसी स्क्रीन से दूरी बनाएं, एकदम से घुसकर काम न करें।
5. ब्रेक : अगर आप सिर्फ कम्प्यूटर पर बैठकर काम करते है तो हर 30 मिनट के बाद 2 मिनट का ब्रेक लें और आंखें बंद करके बैठ जाएं। इससे आंखों को आराम मिलेगा और स्ट्रेस भी दूर होगा। आप अपने हाथों को भी इस दौरान इधर-उधर करके रिलैक्स हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











