Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस तरह के दर्द को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये
मनुष्य के लिये स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा खजाना है अगर वह पूरी तरह से स्वस्थ और तंदरुस्त नहीं रह पाएगा तो उसका पैसा कमाने से कोई फायदा नहीं है। इन दिनों लोग काम के चक्कर में इतना बीजी हो चुके हैं कि वे अपने ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। अगर उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या या दर्द है तो, वह डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं। लेकिन अगर आपके शरीर में कहीं भी बहुत दर्द हो रहा है तो उसको कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये।
दर्द एक संकेत है कि आपके शरीर का वह हिस्सा ठीक नहीं है और उसे अच्छे देखभाल की आवश्यकता है। आइये जानते हैं कि ऐसे कौन से दर्द हैं जिन्हें भूल कर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये।

इस तरह के दर्द को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये
1. सिरदर्द- सिरदर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे ठंड लग जाना, नींद ना पूरी होना, तनाव या फिर सूरज की तेज धूम आदि। लेकिन अगर सिरदर्द लगातार कई दिनों तक बना रहे तो उसे नकारे नहीं। हो सकता है कि यह माइग्रेन, साइनस या फिर दिमाग से जुड़ा दर्द हो।
2. जोड़ों में दर्द- हाथों के घुटने, कलाई या फिर पैरो के घुटनों में यदि कोई भारी चीज उठाने से दर्द हो रहा है या फिर ज्यादा चलने या व्यायाम करने से दर्द हो रहा है और बहुत ज्यादा दिनों तक हो रहा है तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। हो सकता है कि आपके लिगामेंट में खिंचाव आने या उसमें चोट लग जाने की वजह से उसमें दर्द हो रहा हो। ये भी हो सकता है कि आपकी हड्डियों में कैल्शियम या विटामिन की कमी हो गई हो।
3. चेस्ट पेन- हार्ट अटैक, कार्डियेक अरेस्ट और दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से सीने में दर्द हो सकता है। यह बहुत ही सीरियस होता है इसलिये यह कभी ना सोंचे की यह कोई गैस दर्द या एसिडिटी है। सीने के दर्द के लिये तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
4. पेट दर्द- पेट में दर्द बहुत ही आम समस्या है। यह खराब खाने की वजह से या गैस की समस्या की वजह से हो सकता है। आप पेट दर्द को दवा खा कर शांत कर सकते हैं लेकिन अगर पेट दर्द दिन रात और रोज बढ़ता ही जा रहा है तो डॉक्टर के पास ना जाएं। यह अल्सर, पेट का कैंसर और अन्य बीमारियों के कारण भी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











