Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
स्लिप डिस्क के लिए करें ये एक्सरसाइज
हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी कई डिस्क और मांसपेशियों से मिलकर बनी होती है। कभी-कभार, इन डिस्क के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसकी वजह से पीठ में और कमर में दर्द होने लगता है। स्लिप डिस्क की वजह से शरीर में काफी दर्द भी होता है। स्लिप डिस्क होने के कई कारण है जैसे - अनियमित तरीके से एक्सरसाइज करना, तनाव होना या चोठ लग जाना। कई प्रकार की दवाईयों से स्लिप डिस्क का ट्रीटमेंट किया जाता है। कई बार फिजियोथेरेपी और सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। पीठ दर्द से निपटने के सस्ते तरीके
इस आर्टिकल में स्लिप डिस्क को सही करने के लिए कुछ स्पेशल एक्सरसाइज को बताया जा रहा है, जिससे पीठ दर्द में आराम मिलेगा और शरीर भी पीठ होगा। एक्सरसाइज में स्ट्रेचिंग, योगा और एरोबिक्स आदि आसानी से कर सकते है। इन एक्सरसाइज को करने से पहले आप अपने फिजियोथेरेपिस्ट को अवश्य मिल लें। ज्यादा दर्द या तकलीफ होने पर इन्हे न करें।

1) पेट को अंदर करें : अगर स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम है तो अपने पेट को अंदर करें, इससे लिए सांस अंदर की ओर खीचें, इससे पेट पर जोर पड़ेगा और स्लिप डिस्क में राहत मिलेगी। ऐसा करने के लिए अपने पेट का सहारा न लें। पेट को अंदर तक घुसाने का प्रयास करें। ऐसा दिन में तीन बार जरूर करें और हर बार इस प्रक्रिया को 10 से 20 बार करें। जब आप शुरू में करेगें, तो दर्द हो सकता है लेकिन करने का प्रयास करें, ताकि आपको जल्द से जल्द राहत मिल पाएं।
2) योगा आसन : ऐसे कई योगा आसन होते है जो स्लिप डिस्क में राहत दिलाते है। योगा आसन से पीठ की मांसपेशियों में आने वाले खिचांव को सही करने में आसानी होती है। कई अच्छे और सरल योगा आसन होते है जिनसे शरीर में दर्द भी नहीं होता है और रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। आप इन्हे आसानी से घर पर भी कर सकते है।
3) स्कैवेट्स : स्लिप डिस्क के लिए स्कैवेट्स एक अच्छी एक्सरसाइज है। इससे दर्द में राहत मिलती है और शरीर भी फिट रहता है। ज्यादा वजन होने पर भी इससे आराम मिलता है। दोनों पैरों को आगे पीछे करके हल्का सा झुकें और शरीर को लूज छोड़ दें। ज्यादा प्रेशर न लगाएं।
अगर बहुत ज्यादा दर्द हो, तो इस एक्सरसाइज को न करें।
4) ईजीगोईंग एक्सरसाइज : किसी भी मरीज के द्वारा हाई एनर्जी और कठिनाई से होने वाली एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। लेकिन उनके द्वारा हल्की एक्सरसाइज आसानी से की जा सकती है जैसे- टहलना, दौड़ना, योगा, कसरत आदि। इन सभी तरीकों से आसानी से स्लिप डिस्क दर्द से राहत मिल सकती है।
5) एरोबिक्स : स्लिप डिस्क के लिए एरोबिक्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे कार्डियो और स्ट्रेचिंग में दर्द चला जाता है। लेकिन इसे करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें। खुद को ज्यादा थकाएं नहीं। आराम से एक्सरसाइज करें। अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही एरोबिक्स करना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











