Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ई-सिगरेट से किशोरों में बढ़ रही निकोटीन की लत
(आईएएनएस)| ई-सिगरेट को पारंपरिक सिगरेट को छोड़ने के एक उपाय के तौर पर प्रचारित किया जाता रहा है, लेकिन एक नए अध्ययन में पता चला है कि इससे किशोरों में पारंपरिक सिगरेट और निकोटीन की लत बढ़ रही है।
शोध पत्रिका 'जेएएमए पिडिएट्रिक्स' में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, जो किशोर ई-सिगरेट का प्रयोग करते हैं, उनमें सिगरेट छोड़ने की अपेक्षा इसकी लत पड़ने की आशंका अधिक होती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया-सैन फ्रांसिस्को (यूा सीएसएफ) के सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल रिसर्च एंड एजुकेशन के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो लॉरेन डुट्रा ने कहा, "दावा किया जाता रहा है कि ई-सिगरेट लोगों को सिगरेट की लत छोड़ने में मदद करता है, लेकिन हमने पाया है कि ई-सिगरेट किशोरों को सिगरेट छोड़ने के बजाय इसका अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करता है।"
माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय के 40 हजार से अधिक किशोरों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 2011-12 के बीच ई-सिगरेट का प्रयोग 3.1 फीसदी से दोगुना बढ़कर 6.5 फीसदी हो गया। वास्तव में ई-सिगरेट निकोटीन और पारंपरिक सिगरेट की दुनिया में पहुंचने का एक प्रवेश द्वार बनता जा रहा है।
पारंपरिक सिगरेट जैसा दिखने वाला ई-सिगरेट बैटरी से चलने वाला एक उपकरण है, जिससे निकोटीन और अन्य रसायनों से मिश्रित हवा खींची जा सकती है। यह चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी जैसे फ्लेवरों में उपलब्ध होता है, जिसका उपयोग पारंपरिक सिगरेट में करना मना है, क्योंकि ये फ्लेवर किशोरों को काफी भाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











