Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
क्या बादाम सच - मुच दिमाग को तेज बनाता है ?
आप को याद होगा वो दिन जब बचपन में स्कूल जाते वक्त आपकी मां आपके मुंह में चार बादाम डाल देती थी। हमारी दादी-नानी हर वक्त कहती थी कि रोज बादाम खाने से बच्चों का दिमाग बढ़ता है।
अपनी पूरी जिंदगी हम बादाम को एक ही रूप में देखते आ रहे हैं कि यह बुद्दी बढाने वाला मेवा है। लोग जो कुछ भी कहते हैं, हमें उसे जाने अनजाने सच मानना पड़ जाता है। आज हम इस आर्टिकल में बादाम के पीछे का विज्ञान डिकोड करने का प्रयास करेगें। खाने से पहले क्यूं भिगोया जाता है बादाम?

बादाम के अंदर स्वस्थ पोषक तत्वों की भरमार होती है, जो कि ना केवल समग्र स्वास्थ्य लाभ के लिये ही नहीं बल्कि मस्तिष्क के विशिष्ट काम करने की क्षमता पर भी जोर डालता है। बादाम में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन ना केवल शरीर में ऊर्जा भरता है बल्कि मस्तिष्क की कोशिकाओं में सुधार ला कर दिमाग को तेज भी करता है। जानिये बादाम की सच्चाई
बादाम को शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को बनाए रखने के लिए जाना जाता है क्योंकि इसमें जिंक होते हैं। जिंक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि आपके खून से फ्री रैडिकल्स को दूर करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी -6 जैसे पोषक तत्व होते हैं जो कि मस्तिष्क को बढाता है। और फिर इसमें विटामिन ई भी होता है जो कि स्तिष्क कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा बनाती है।
बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 और ओमेगा 6 एसिड बौद्धिक स्तर को बढाने में मदद और मैग्नीशियम मस्तिष्क में तंत्रिकाओं को मजबूत करने का काम करता है। इस बादाम में बडे़ बडे़ गुण होने के कारण इसे ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। इस मेवे को स्कूल की परीक्षा के समय रोज सुबह खाएं या फिर अपने दिमाग की पावर को और ज्यादा बढाने के लिये भी इसका सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











