Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
नारियल के तेल से 10 घरेलू उपचार
क्या आप सर्दी से परेशान हैं? क्या रूसी और बाल झड़ने की समस्या के कारण आपकी नींद उडी हुई अहि? क्या शरीर की दुर्गंध के कारण आप अपने मित्रों से दूर रहते हैं? चलिए इन सभी समस्याओं का आम समाधान नारियल के तेल की बोतल में है।
नारियल का तेल सस्ता परंतु प्रभावकारी है। इसी कारण विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आप इसका उपयोग घरेलू उपचार के रूप में कर सकते हैं। चाहे वह सुंदरता से संबंधित समस्या हो या स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर रही हो, नारियल का तेल आपको तुरंत आराम पहुंचाता है।

1. रूसी और बाल झड़ने के उपचार में सहायक:
नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो रूसी को रोकने में सहायक होते हैं। यह बालों की वृद्धि को बढ़ाता है तथा वातावरण की अशुद्धियों तथा तनाव से बालों की रक्षा करता है। जब नारियल के गुनगुने तेल से सिर की त्वचा और बालों की जड़ों की मालिश की जाती है तो इससे बालों को नमी मिलती है तथा इससे सारी खुश्की और खुजली दूर हो जाती है। यह सिर की त्वचा को पोषण भी देता है तथा बालों का गिरना रोकता है।

2. जलने की छोटी चोटों के उपचार में सहायक:
यदि आपको जलने के कारण छोटी चोट आती है तो उस चोट पर तुरंत कुछ ठंडा लगायें। उसके बाद नारियल के तेल की हल्की परत लगायें। जब ताल आपको आराम न हो जाए तब तक आप हर एक घंटे बाद नारियल का तेल लगायें। वास्तव में नारियल के तेल से दाग धब्बे भी दूर होते हैं।

3. शरीर की दुर्गंध के उपचार में सहायक:
यदि आप अपने शरीर के दुर्गंध के कारण शर्मिंदगी महसूस करते हैं तो थोडा सा नारियल का तेल अपनी बगलों में लगाकर आप इससे बच सकते हैं।

4. सर्दी से राहत दिलाने में सहायक:
यदि आप सर्दी और ज़ुकाम से पीड़ित हैं तो तुरंत आराम पाने के लिए आप कैमोमिल टी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलकर पीयें।

5. डाइपर के रैशेस से निपटने में सहायक:
क्या आप जानते हैं कि नारियल का तेल आपके बच्चे को डाइपर के कारण आने वाले रैशेस से बचने में सहायक होता है? यह डाइपर के रैशेस से निपटने का उत्कृष्ट तरीका है। जब भी आप डाइपर बदलें तो प्रभावित जगह पर नारियल का तेल लगायें।

6. नींद लाने में सहायक:
यदि आप अनिद्रा से ग्रस्त हैं, तो प्रतिदिन तीन चम्मच नारियल का तेल पीने से आपके शरीर को सुचारू रूप से चलने में सहायता मिलती है। इससे नींद अच्छी आती है।

7. कान से मैल निकलने में सहायक:
हम सब के कानों में मैल जमता है परन्तु कभी कभी यह बहुत कठोर हो जाता है तथा कान से बाहर नहीं निकलता। ज़ाहिर है कान को साफ़ करने के लिए उसे कुरेदते रहना ठीक नहीं है। एक ड्रॉपर में नारियल का तेल भरें, जहाँ तक संभव हो गरम तेल का प्रयोग करें। इस तेल की कुछ बूँदें सीधे कान में डालें। इससे कान का मैल नरम होगा जो खुद अपने आप ही बाहर आ जाएगा।

8. सन बर्न के उपचार में सहायक:
सन बर्न के उपचार के लिए आप जितनी बार चाहें उतनी बार नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। रोकथाम इलाज से बेहतर है। धूप में निकलने से पहले अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से नारियल के तेल से मालिश करें। इससे आपकी त्वचा की सहनशीलता का स्तर धीरे धीरे बढ़ेगा तथा आप अधिक समय तक धूप में रह पाएंगे। अत: नारियल के तेल की प्रचुर मात्रा लगायें तथा नारियल के तेल को अपने दैनिक आहार में शामिल करें।

9. झुर्रियों को रोकने में सहायक:
नारियक कटेल आपकी त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह एक प्राकृतिक मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है जो त्वचा को हाईड्रेट करता है। इसका शामक गुण त्वचा पर कोमल असर करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बढ़ती उम्र के त्वचा पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करता है। तो यदि आपको बच्चों के समान कोमल त्वचा चाहिए तो दिन में दो बार नारियल के तेल से त्वचा की मालिश करें तथा नारियल के तेल को अपने आहार में भी शामिल करें।

10. दर्द से आराम देने में सहायक:
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होने पर नारियल के गरम तेल की मालिश करने से दर्द कम होता है। तो यदि आपके जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो तो नारियल के गरम तेल से मालिश करें।



Click it and Unblock the Notifications











