Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
स्क्रैच कार्ड से कैंसर होने की आशंका

यह बात अमेरिका में किए गए एक अध्ययन से सामने आई है। अध्ययन में बताया गया है कि स्क्रेच कार्ड का सिल्वर नाइट्रो ऑक्साइड नाखून से शरीर में चला जाता है। यह ऑक्साइड स्किन कैंसर को दावत देता है। मेडिकल रिसर्च अथॉरिटी ऑफ अमेरिका ने स्क्रैच कार्ड को लेकर हाल ही में एक अध्ययन किया है। इसमें कहा गया है कि कार्ड में सिल्वर और नाइट्रो ऑक्साइड होता है जो रगड़ने के दौरान नाखून और उंगलियों के माध्यम से शरीर के अंदर पहुंच जाता है।
नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में पहुंचने के बाद धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है। सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी के रूप में इसका प्रभाव सामने आने लगता है। अध्ययन में शामिल लोगों में यह पाया गया कि असामान्य हार्ट बीट रहने से ऐसे लोग असहज दिखे। साथ ही, स्किन में खुजली, मुंह का सूखापन और शरीर में पानी की कमी देखी गई। यह भी देखा गया कि सांस लेने में भी लोगों को परेशानी आ रही थी।
शरीर में ज्यादा नाइट्रिक ऑक्साइड होने पर जहर का रूप ले लेता है जिससे रक्तचाप न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है और मौत हो जाती है। अध्ययन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एम्स के एक कैंसर रोग विशेषज्ञ कहते है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सभी तरह का केमिकल कैंसर रोग को आमंत्रित करता है इसलिए इस मामले में और शोध की जरूरत है। जबकि एम्स के एक चर्म रोग विशेषज्ञ का कहना है कि स्किन से शरीर में पहुंचने वाला रसायन डीएनए को क्षतिग्रस्त करता है। लंबे समय के बाद कैंसर का वाहक कार्सियोजेंट सामने आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











