Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कुत्ते बता देंगे आंत के कैंसर के बारे में
अपनी सूंघने की क्षमता से कुत्ते आंत के कैंसर का पता लगा सकते हैंएक अध्ययन में पाया गया है कि अपनी सूंघने की क्षमता से कुत्ते आंत के कैंसर का पता लगा सकते हैं.जापान के वैज्ञानिकों ने पाया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित लैबराडोर को स्वस्थ और आंत के कैंसर के पीड़ित व्यक्ति की सांस और मल को सुंघाया गया.
वैज्ञानिकों का कहना है कि कुत्ता 95 फ़ीसदी मामले में स्वस्थ और कैंसर पीड़ित व्यक्ति में भेद करने में सफल रहा.लेकिन ब्रिटेन के कैंसर शोध संस्थान का कहना है कि अभी इस दिशा में और कार्य किया जाना बाकी है.उनका कहना है कि ये पता लगाया जाना बाकी है कि कुत्ते किस रसायन से ये पता लगा पाए, साथ ही बड़ी संख्या में लोगों पर इसका अभी अध्ययन किया जाना है.
इसके पहले किए शोध से पता चला था कि प्रतिदिन एक एस्प्रिन आंत के कैंसर से बचाव कर सकती है.ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मरीज़ों पर किए गए अध्ययन में पाया गया था कि एस्प्रिन से अनेक लोगों को मौत से बचाया जा सका.उल्लेखनीय है कि दिल की बीमारी सबंधी मामलों में पहले से ही बड़ी मात्रा में लोग एस्प्रिन का इस्तेमाल करते हैं.
हालांकि कई स्वस्थ लोग एस्प्रिन के दुष्प्रभाव की वजह से इसका इस्तेमाल करने से परहेज़ करते हैं.इन शोधों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज में काफ़ी मदद मिल सकती है.वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी तक कैंसर को जितना जटिल समझा जा रहा था, ये उससे कहीं अधिक जटिल है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











