Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मोटापा कम करने के लिए ट्राय करें अजवाइन का ये नुस्खा, एक महीने में दिखेगा रिजल्ट
Weight loss Home Remedies: एक बार जब शरीर में फैट बढ़ता है तो फिर उसे कंट्रोल करने के लिए महीनों जिम में पसीना बहाना पड़ता है और कड़ी डाइटिंग के बाद जाकर थोड़ी सी चर्बी पिघलती है। मोटापा से निजात पाने के लिए लोग एक्सरसाइज के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं जिसमें से एक है अजवाइन पानी।
इसके पोषक तत्व चर्बी गलाने में पूरी मदद करते हैं। ये नुस्खा सदियो पुराना है। अगर आप एक महीने इस नुस्खें को ट्राय करते हैं तो यकीनन आपके वजन में थोड़ा सा अंतर आप महसूस करेंगे। आइए जानते हैं कि अजवाइन कैसे आपका वेटलॉस में मदद करता है।

पेट की समस्याओं को करता है दूर
सदियों से पेट से जुड़ी हर समस्याओं के इलाज के लिए अजवाइन का सेवन किया जाता है। अजवाइन स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसमें कई तरह की औषधीय गुणों होते हैं। यहीं वजह है कि ये पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में प्रभावी है बल्कि वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है। अजवाइन के बीज में थाइमोल होता है जो पाचन को मजबूत बनाता है और पेट गैस्ट्रिक जूस रिलीज करता है। नियमित रुप से अजवाइन का सेवन करने से कम समय में ही मोटापा दूर हो जाता है।
अजवाइन शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। सिर्फ यही नहीं यह शरीर पर फैट नहीं जमने देता और अतिरिक्त कैलोरी को नष्ट करता है जिससे कारण मोटापा कम होता है। अजवाइन में विटामिन के और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो वर्कआउट के दौरान हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

अजवाइन की चाय
शरीर में हुए किसी तरह के संक्रमण को रोकने में अजवाइन की चाय मदद कर सकती है। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और थोड़ी सी हल्दी डालकर इसे उबालें। थोड़ी देर पकने के बाद इसे छानकर पिएं।
ऐसे बनाएं
अजवाइन वजन घटाने में भी कारगर है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रात में एक ग्लास पानी में दो चम्मच अजवाइन भिगाकर छोड़ दें। सुबह इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर पी लें। ऐसा 45 दिनों तक करें। ऐसा करने से आपको 15 दिनों के अंदर फर्क दिखने लगेगा। 45 दिनों के भीतर आपको अपने अंदर ज्यादा बदलाव नजर आएगा। वजन में 7 से 8 किलोग्राम की कमी आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











