Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रेमानंद महाराज ने बताया कब्ज का रामबाण इलाज, सुबह तक पेट हो जाएगा साफ
Tips To Get Rid Of Constipation : अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते आज हर दूसरा व्यक्ति मोटापे और कब्ज से परेशान हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं है, तो कई और गंभीर समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। कब्ज होने से पेट में दर्द उल्टी, बेचैनी और भूख न लगने और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हम कब्ज का उपचार तो जानते हैं, लेकिन कभी आपने इसके पीछे की असल वजह जाननी चाही है?
वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने कब्ज होने का मुख्य कारण बताया है। इसके अलावा उन्होंने इसके ऐसे उपचार बताए हैं, जिनका आसानी से अनुसरण करने पर आप इसका इलाज कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्यों होता है कब्ज और इससे बचने का इलाज।

क्यों होती है कब्ज
मानंद जी महाराज ने बताया है कि लिवर की भी अपनी क्षमता होती है। लेकिन जब लिवर की क्षमता से ज्यादा भोजन या कब्जियत वाला भोजन कर लिया जाए, तो कब्ज की समस्या होती है। उनके अनुसार, जिस तरह भजन जरूरी है, उसकी तरह रोजाना व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
बताए ये उपाय
- प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि कब्ज से राहत पाने के लिए रोजाना गुनगुने पानी का सेवन कर पेट को ठीक से साफ करें। महाराज जी ने बताया कि वज्रासन में बैठकर धीरे-धीरे गुनगुने पानी के घूंट मारने से कब्ज से छुटकारा मिल जाता है।
- दूसरा उन्होंने बताया कि ज्यादा खाने से बचें, क्योंकि ज्यादा खाना ही कब्ज की वजह बनता है। प्रेमानंद जी ने बताया कि हमेशा संतुलित और कम मात्रा में ही भोजन करना चाहिए।
- सबसे जरूरी बात मसालेदार और तैलीय खाने से हमेशा परहेज करें। यह कब्ज की स्थिति को गंभीर बना सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











