Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Heart Attack at 25: बैडमिंटन खेलते हुए युवक की मौत, युवा न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज
25 year old dies of heart attack in Hyderabad : हाल ही में हैदराबाद से आई एक दुखद खबर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अब हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं होता, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते रविवार को रात के समय 25 वर्षीय युवक राकेश, जो एक निजी कंपनी में काम करता था, बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिर पड़ा और उसे दिल का दौरा पड़ा।
यह कोई पहली घटना नहीं है, बीते कुछ वर्षों में ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जहां युवा जिम करते समय, क्रिकेट या अन्य खेल गतिविधियों के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गए।

तेजी से बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, लगातार तनाव और व्यायाम का अत्यधिक या गलत तरीका इन घटनाओं के पीछे के मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। फिट दिखना और फिट होना दो अलग चीजें हैं। कई बार जो लोग बाहर से स्वस्थ नजर आते हैं, वे अंदर से बेहद कमजोर या तनावग्रस्त हो सकते हैं।
युवाओं में हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण
विशेषज्ञ बताते हैं कि युवाओं में हार्ट अटैक के लक्षण अक्सर सामान्य लग सकते हैं और पेट या गैस की समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं।
कुछ प्रमुख चेतावनी संकेत हैं:
- सीने में दबाव, भारीपन या कसाव जैसा अनुभव होना।
- यह दर्द हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है।
- बिना किसी मेहनत के सांस फूलना या घबराहट महसूस होना।
- अत्यधिक थकान, चक्कर आना या अचानक पसीना आना।
- उल्टी जैसा मन होना या पेट दर्द।
- महिलाओं में ये लक्षण थोड़े अलग जैसे जबड़े में दर्द, मतली या पीठ दर्द के रूप में सामने आ सकते हैं।
विशेषज्ञों की राय
हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर लक्षणों को पहचान लेना जीवन रक्षक हो सकता है। हार्ट अटैक के सभी लक्षण एक साथ सामने नहीं आते। कई बार सिर्फ एक ही लक्षण दिखता है और वह भी बहुत हल्का। ऐसे में उसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। अगर किसी को कोई भी असामान्य लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
हार्ट अटैक के प्रमुख कारण
युवाओं में हृदय संबंधी बीमारियों के कई कारण हो सकते हैं:
अनियमित जीवनशैली: देर रात तक जागना, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता।
तनाव और चिंता: नौकरी, रिश्ते या आर्थिक समस्याएं।
जंक फूड, शराब और धूम्रपान: इससे धमनियों में ब्लॉकेज होने का खतरा बढ़ता है।
अधिक कसरत या बिना तैयारी के एक्सरसाइज: बिना वार्मअप के अचानक तीव्र गतिविधि करना दिल पर दबाव डाल सकता है।
मोटापा, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और आनुवंशिकता भी हार्ट अटैक के पीछे के बड़े कारण हैं।
क्या करें?
इस खतरे से बचने के लिए युवाओं को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। साथ ही, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना और परिवार में हृदय रोग के इतिहास को गंभीरता से लेना भी बेहद जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











