Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Paris Olympics फाइनल से पहले कैसे बढ़ा विनेश फोगाट का वजन, एक्सपर्ट से जाने वजन और पानी का कनेक्शन
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 50 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालीफाई हो गई। इसका कारण मात्र उनका अधिक 100 ग्राम वजन है। भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला का बयान आया है। पौडीवाला ने बताया कि विनेश का वजन कम करने के लिए हर वो कठोर कदम उठाए गए जिससे उसका वजन कम हो सकता था, लेकिन फिर भी 100 ग्राम वजन ज्यादा रह गया।
इसके बाद जैसे ही इस खबर का पता विनेश फोगाट को पता चला तो वो बेहोश होकर गिर गई। दरअसल ऐसा डिहाइड्रेशन की वजह से हुआ। लंबे समय तक रेसलर ने पानी नहीं पिया था, जिसके बाद उनका शरीर डिहाइड्रेट हो गया था और ऐसा विनेश ने शायद वेट को मैंटेन करने के लिए किया था।

दरअसल विनेश के डिस्क्वालीफाई होने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि एक ही दिन में वजन अचानक से कैसे कुछ किलो या ग्राम बढ़ जाता है। जबकि सेमीफाइनल तक विनेश का वेट मैंटेन था। ऐसे में हमने एक्सपर्ट से जानने कि कोशिश कि अचानक से कैसे विनेश का वजन बढ़ गया और कैसे वो डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल पहुंची।
बढ़ गया था 2 किलो वजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मैच के बाद बहुत ही कम खाना खाया लेकिन इसके बाद अचानक उनका वजन अचानक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि विनेश का वजन 52.7 किलो पहुंच गया था। यहां गौर करने वाली बात ये है कि लगातार तीन बाउट खेलने के बाद विनेश फोगाट को काफी कमजोरी महसूस होने लगी। इस वजह से उन्होंने छोटी सी मील खाई और फिर अचानक उनका वॉटर वेट यानी वाटर रिटेंशन की वजह से वजन बढ़ा इस वाटर रिटेंशन को रोकने के लिए विनेश ने पानी का इनटेक कम कर दिया जो उनमें डिहाइड्रेशन की वजह बना।
वजन कम करने के लिए विनेश ने की खूब कोशिश
डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बताया कि विनेश फोगाट ने अपना वजन कम करने के लिए सौना रूम में बैठीं रही। उन्होंने रनिंग, स्किपिंग के अलावा साइकिलिंग भी की। यही नहीं विनेश ने अपने बाल-नाखून तक काटे, उन्होंने अपना खून तक निकलवाया बावजूद इसके उनका वजन 50 किलो, 100 ग्राम से ज्यादा कम हो नहीं पाया।

वाटर रिटेंशन की वजह से बढ़ा वजन
साकेत अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट पूजा सिंह आमतौर पर स्पोर्ट इंजरी देखती हैं, वो बताती हैं कि कई बार ऐसा होता है कि एक ही दिन में वजन अचानक से कुछ किलो या ग्राम बढ़ जाता है। इसके पीछे बॉडी में वाटर रिटेंशन का होना मुख्य वजह होती है। वॉटर रिटेंशन कई वजह से हो सकता है वैसे बता दें कि वाटर रिटेंशन सिर्फ पानी पीने से नहीं बल्कि कुछ फूड्स जैसे चावल, कोल्ड ड्रिंक्स, नमकीन फूड या डिब्बाबंद खाना खाने से वाटर रिटेंशन हो सकता है और यह आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि अचानक से ज्यादा पानी पीने और यूरिन कम जाने के वजह से भी उनका वेट 50 से 100 ग्राम बढ़ गया हो।
ठीक से स्टूल पास नहीं किया हो
इसके अलावा हो सकता है कि विनेश ने लगातार तीन बाउट खेले ऐसे में उन्होंने बहुत कम खाया-पिया हो जिसकी वजह से वो अच्छी तरह स्टूल पास नहीं कर पाई हो और पेट में जमा खाना भी वजन बढ़ने की वजह बन सकता है।
कैसे हुई डिहाइड्रेशन से बीमार
एक्सपर्ट बताती हैं कि विनेश ने वेट मैंटेन करने के लिए वॉटर इनटेक कम कर दिया होगा जो कि धीरे -धीरे उन्हें डिहाइड्रेशन की तरफ ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ गेम्स होते हैं जहां आपको 15-15 मिनट में पानी की जरूरत पड़ती है। जैसे टेनिस और क्रिकेट। वहीं कुश्ती ऐसा गेम है जो एक घंटे के आसपास होता है ऐसे में प्लेयर्स पानी गेम खत्म होने के बाद पीते हैं। लेकिन हमारी बॉडी को हर 4 घंटे में पानी की जरूरत होती है वरना शरीर डिहाइडेट होने लगता हैं। ऐसे में शरीर बॉडी की टिश्यूज में जमा पानी को सोखने लगता है और बॉडी सेल्फ डिस्ट्रक्शन मोड में जाने लगती हैं। मामला गंभीर होने पर किडनी और लीवर जैसे ऑर्गन फेलियर हो सकते हैं। इसके अलावा जब रेसलर को पता चला होगा कि इतनी मेहनत के बाद वो डिस्क्वालीफाई हो गई तो वो मेंटल ट्रॉमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश हो गई और बॉडी में पानी की कमी के वजह से कमजोरी आ गई।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











