Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Types of Tulsi: जानिए तुलसी के 5 प्रकार और उनके हेल्थ बेनिफिट्स
हिंदू धर्म और आयुर्वेद दोनों में ही तुलसी का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप मान जाता है, और उसकी पूजा की जाती है। वहीं आयुर्वेदिक और विज्ञान की नजर से भी देखा जाए तो तुलसी स्वास्थ्य और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी है।
दुनियाभर में देखा जाए तो तुलसी की 80 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं। लेकिन इनमें से महत्वपूर्ण सिर्फ तुलसी के सिर्फ ये 5 प्रकार माने जाते है जो आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी के प्रकार और उनके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

तुलसी के प्रकार और उनके हेल्थ बेनिफिट्स
1. श्याम तुलसी
श्यामा तुलसी की पत्तियां अन्य तुलसी के पत्तों के मुकाबले ज्यादा मीठी होती है। इसका इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके उपयोग से आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने, शरीर में गैस की समस्या से छुटकारा पाने, ट्यूमर की बीमारी, तनाव दूर करने और सिर दर्द में राहत देने में में सहायक होता है।
2. राम तुलसी
राम तुलसी आपके लिए एक नेचुरल बूस्टर के रूप में काम करता है। इसका इस्तेमाल तनाव और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी किया जाता है। राम तुलसी में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं ये आपके सेहत और पाचन क्रिया को मजबूत रखने में भी मदद करता है।
3. विष्णु तुलसी
इस तुलसी को खाने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इस तुलसी के अर्क का रोजाना सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है। खासकर खांसी, जुकाम होने पर इसके सेवन से जल्दी राहत मिलती है। इतना ही नहीं गले में खरास, मुंह में छाले होने पर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
4. वन तुलसी
वन तुलसी का आयुर्वेदिक चिकित्सा में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। वन तुलसी के सेवन से खांसी, सर्दी, जुकाम, अस्थमा, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
5. नींबू तुलसी
नींबू तुलसी बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है जो आंखों से जुड़ी समस्या से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं किसी भी तरह की चोट लगने पर घाव को जल्दी भरने में भी फायदेमंद है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











