Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Air India की फ्लाइट में बेहोश हुए यात्री, जानें इस लू में यात्रा करते हुए किन बातों का ध्यान रखें
Air India Flight Delay: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के तकनीकी कारणों के चलते 8 घंटे लेट हो गई। यात्रियों को इस दौरान बिना एसी के फ्लाइट में इंतजार कराया गया। गर्मी की वजह से कई यात्री वहीं पर ही बेहोश गए, तब वहां मौजूद स्टाफ हरकत में आया और यात्रियों को प्लेन से उतारा गया।
दरअसल एक यात्री ने इस घटना के बारे में X पर पोस्ट कर दिया, तब यह मामला सामने आया। आइए इस घटना को ध्यान में रखते हुए बताते है कि हीटवेव में ट्रेवल करते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

पानी साथ में रखें
सफर के दौरान लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। पूरे सफर कुछ अपने साथ रखें या ना रखें,लेकिन पानी की बोतल जरुर साथ रखें। ट्रेवल के दौरान डिहाइडेशन सबसे कॉमन समस्या होती है जो आपके लिए हिटस्ट्रोक जैसे समस्या की वजह भी बन सकता है। इसलिए इस मौसम में छाछ, नींबू और सत्तू पिएं। ककड़ी, तरबूज और संतरा जैसे फल खाएं और हाइड्रेड रहें।
हल्के कपड़े पहने
कुछ लोग स्टाइलिश दिखने के चक्कर में गमी में बहुत कुछ पहन लेते हैं। गर्मी में हल्के के कपड़े पहने और सूती कपड़े पहनने से शरीर को प्रॉपर वेंटिलेशन मिलता है। इस मौसम में भारी भरकम और सिंथेटिक कपड़ों को पहनने से बचें। स्किन को धूप से बचाएं रखने के लिए चश्मा, टोपी और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
इंडोर ही बैठे
ट्रेवल करते हुए फ्लाइट, ट्रेन या बस पकड़ते हुए ठंडी जगह ही बैठे। अगर एयर कंडीशनर की व्यवस्था है तो वहीं बैठे। अगर एसी नहीं है तो खिड़कियां खोल दें ताकि वेंटिलेशन बना रहें। ट्रेवल करने से पहले स्नान जरुर करें, ताकि बॉडी की हीट कम रहें। नॉन एसी साधन से सफर करते हुए सिर पर गीला कपड़ा रखें।
तेल मसाला न खाएं
ट्रेवल करते हुए अपनी डाइट को भी प्राथमिकता दें, ज्यादा हैवी और मसालेदार खाने की वजह से बॉडी की मेटाबॉलिक हीट प्रॉडक्शन बढ़ सकता है, जो बॉडी में ज्यादा हीट पैदा कर सकता है। इसके अलावा शरीर से ज्यादा पसीना निकल सकता है और डिहाइड्रेशन हो सकता है।
इसलिए शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए फ्रेश जूस, सब्जियां और सलाद खाएं। ये न सिर्फ आसानी से पच जाते है बल्कि शरीर को भी हाइड्रेड रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











