Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
हिलस्टेशन में सफर करते हुए आपको भी आ जाती है उल्टी? तो इन चीजों को हाथ भी न लगाएं
गर्मियों का सीजन शुरु हो चुका है। ऐसे में कई लोग गर्मी की मार से बचने के लिए वैकेशन के लिए हिल स्टेशन की तरफ रुख करेंगे। हिल स्टेशन के रास्ते पर निकलते ही पहाड़ों की खुशबू, ठंडी-ठंडी वादियों के नजारे बहुत ही सुकून देते हैं। अगर आप भी पहाड़ों पर सड़क मार्ग से यात्रा करने के शौकीन हैं, तो आपको अपनी यात्रा शुरू करने से पहले कुछ बातों के लिए सावधान रहने की
आवश्यकता है। पहाड़ी इलाकों के लिए सही कपड़े और जूते पैक करने के अलावा, आपको अपने भोजन की योजना भी बनानी चाहिए और कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जो रास्ते में बीमारी और अपच का कारण बन सकते हैं। जबकि बाहर का खाना एक अच्छा अनुभव हो सकता है और यहां तक कि आपकी यात्रा का मुख्य आकर्षण भी हो सकता है, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं। स्वस्थ और आरामदायक बनाने के लिए, हमने उन खाद्य पदार्थों की एक सूची तैयार की है, जिन्हें आपको हिल स्टेशनों की यात्रा के दौरान नहीं खाना चाहिए।

1. ऑयली फूड
हिल स्टेशनों की यात्रा के दौरान चिकने और ऑयली फूड से बचना चाहिए। क्यों? क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट और वसा की मात्रा अधिक होती है, जो उन्हें आपके पेट के लिए अनुपयुक्त बनाते हैं और खराब पाचन का कारण बनते हैं। अपनी यात्रा के दौरान पकौड़े, आलू टिक्की, चिप्स, फ्राई या तले हुए चिकन जैसे खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। ठंडी-ठंडी वादियों में गर्मागर्म समोसा या कचौरी खाने से भी बचें।
2. नॉनवेज
रोड ट्रिप करते हुए नॉनवेज फूड जैसे बटर चिकन, मटन रोगन जोश, या चिकन टिक्का मसाला खाने से बचें। मांस या मछली को पूरी तरह से पचने में दो दिन तक का समय लग सकता है क्योंकि उनमें जटिल प्रोटीन और वसा होते हैं जो आपके शरीर में टूटने में अधिक समय लेते हैं। इसके बजाय कुछ हल्का और ताज़ा चुनें।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
ट्रेवल करते हुए हम में से कई लोग कार्बोनेटेड या सोडा ड्रिंक्स में पीना पसंद करते हैं। इन ड्रिक्स में अधिक मात्रा में आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट में जलन पैदा कर सकती है। फ़िज़ी ड्रिंक्स जैसे कोला, सोडा आदि ये आंतों में गैस और बेचैनी का कारण बन सकते हैं। ध्यान रहें कि अगर यात्रा लंबी है तो इन ड्रिंक्स को अवॉइड करें। इन ड्रिंक्स के बजाय आप सादा पानी, नींबू पानी और वाटर कंटेंट फ्रूट ( खीरा, संतरा और तरबूज) पर ज्यादा जोर दे, जो न आपको हाइड्रेटेड रखेंगे बल्कि उल्टी होने से भी बचाते हैं।

बुफे
बुफे लुभावने लग सकते हैं, लेकिन वे ज़िग-ज़ैग पहाड़ी सड़कों से यात्रा करते समय इसे खाने से बचें। क्यों बुफे में अक्सर कई आइटम्स होते हैं। और अधिक खाने से अपच, सूजन या गैस हो सकती है। यात्रा के दौरान आपको डाइट को लेकर स्ट्रिक्ट होना चाहिए।
शराब
शराब पीकर गाड़ी चलाना कुछ लोगों के लिए रोमांचकारी लगता है, लेकिन ऐसा करना सेहत और जान दोनों के लिए जोखिमभरा हो सकता है। यात्रा के दौरान शराब का सेवन करने से आपको चक्कर आ सकते हैं और मोशन सिकनेस की संभावना बढ़ जाती है। बीयर, वोडका, व्हिस्की आदि सहित सभी प्रकार की शराब से बचना सबसे अच्छा है।
डेयरी प्रोडक्ट
हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान डेयरी प्रोडक्ट का सेवन भी आपको बीमार कर सकता है। पनीर, दूध, क्रीम, आइसक्रीम आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट मोशन सिकनेस की वजह बन सते हैं। डेयरी से जुड़े फूड आइटम्स से बचें, खासकर जब आप कार या बस से ट्रैवल कर रहे हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











