Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Travel Constipation Remedies: सफर के दौरान हो गई कब्ज की शिकायत, बस इन तरीको से पेट साफ करें
चार धाम यात्रा और समर वैकेशन शुरु हो चुके हैं, ऐसे में कई लोग लंबी यात्रा पर निकलेंगे। लंबा सफर करने में मजा तो खूब आता है, लेकिन कई बार कब्ज की वजह से मूड किरकिरा हो जाता है। जी हां, सफर के दौरान हम में से किसी न किसी को कब्ज की समस्या तो जरुर हुई होगी।
सफर के दौरान कब्ज और पेट फूलने की समस्या होना एक आम बात है। इसे आम भाषा में कहीं ट्रैवल कॉन्स्टिपेशन तो कहीं वैकेशन इंड्यूस कॉन्स्टिपेशन कहा जाता है।

सफर के दौरान लंबे समय तक बैठे रहने से शारीरिक मूवमेंट की कमी और सही डाइट ना लेने की वजह से कब्ज की परेशानी होती है। आपके घर में किसी को ट्रैवल कॉन्स्टिपेशन की दिक्कत है, तो इस बार ट्रेवलिंग पर जाने से पहले इन उपायों को जरुर ट्राय करें।
दही
कब्ज और पेट में दबाव महसूस होने लगे तो दही (Curd) का सेवन आपके लिए अच्छा साबित होगा। यह प्रीबायोटिक फूड है जो कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है।
कैफीन से परहेज
सफर में कब्ज या पेट फूलने की दिक्कत ना हो इसके लिए कैफीन वाली चीजें जैसे चाय का कॉफी के सेवन से परहेज करें। इनकी वजह से भी कब्ज होने लगती हैं।
पानी
पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता और कब्ज होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है। हां भी आपकी गाड़ी रुके पानी की बोतल को भर लें। जहां तक हो सकें, एल्कोहल के सेवन से भी बचें।
अदरक वाली चाय पीएं
अदरक वाली चाय भी आपका प्रेशर बढ़ाने का काम कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट और जींजेरोल नामक तत्व मौजूद होता है, जो आपके कब्ज की समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा अदरक वाली चाय आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी बूस्ट करता है और आपके पाचन को भी बेहतर रखता है।
डिनर में लाइट फूड खाएं
दोपहर के भोजन में भारी भोजन जैसे रोटी/परांठा, करी, सलाद, छाछ आदि लें। रात के खाने में सुपर लाइट खाना लेना चाहिए। डिनर करने में बहुत ज्यादा लेट नहीं करना चाहिए।
व्यायाम करें
यात्रा के दौरान हर सुबह कम से कम 30 मिनट हल्का व्यायाम/योग आदि करना चाहिए और हो सके तो रोजाना 5000 कदम चलना चाहिए।
सूखे मेवे खाएं
ट्रेवल के दौरान कम से कम 25 से 30 ग्राम फाइबर खाना आपके लिए सही रहेगा। इस बात का ध्यान रहे कि आप फाइबर खाने के साथ-साथ पानी भी पीते रहें, इससे कब्ज की शिकायत नहीं होगी।
आयुर्वेदिक पाचन गोलियां खाएं
आयुर्वेदिक पाचन गोलियां जैसे पुदीना वटी, आंवला कैंडी, हाजमोला और हींग वटी आदि हमेशा साथ रखें। आप जब भी पेट में फूला हुआ या भारीपन सा महसूस करें, तो इसकी गोलियों को चूसें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











