Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कबूतर की गंदगी से हो सकती हैं सांस की तकलीफ, इन उपायों से झट से साफ करें बीट और पंख
घरों की छत और बालकनी में कबूतरों की गंदगी होना आम बात हैं। लेकिन अगर इन्हें समय रहते हुए साफ नहीं किया जाएं, तो इससे इंफेक्शन का खतरा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसे तुरंत साफ करें। लंबे समय में यह सूखने के बाद कबूतर की बीट बहुत सख्त हो जाती हैं, और इन्हें हटाने में जान निकल जाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे आप एक बार में आसानी से सारी बीट साफ कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे कुछ तरीके बता रहे हैं, जो कबूतरों घर से दूर रखने में मदद करेंगे।
वैसे आपको मालूम नहीं होगा कि पक्षियों के बीट और पंख रोगजनक होते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, एक कबूतर एक साल में 11.5 किलो बीट करता है। बीट सूखने के बाद उसमें परजीवी पनपने लगते हैं। बीट में पैदा होने वाले परजीवी हवा में घुलकर संक्रमण फैलाते हैं। इस संक्रमण की वजह सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसे तुरंत साफ करें, परंतु सफाई के दौरान हाथों में दस्ताने और मुंह पर मास्क का प्रयोग करना न भूलें।

कबूतरों को रोकने के लिए करे ये चीज
* कबूतरों को बालकनी में प्रवेश करने से रोकना ही इसे साफ रखने का एकमात्र तरीका होता है। इसके लिए आप खुली जगहों को जालीदार पर्दे लगा दें।
* कबूतरों को एक ही जगह पर वापस लौटने की बुरी आदत होती है और वह अपनी जगह कभी नहीं भूलते हैं। बालकनी में बेकिंग सोडा को विनेगर में मिलाकर स्प्रे कर दें। इसकी गंध ज्यादातर पक्षियों को पसंद नहीं होती है। ऐसा 2-3 हफ्तों तक नियमित करें इससे उनका आपके बालकनी में आना कम हो जाएगा।
* समानांतर तार भी घर से पक्षियों को दूर रखने का एक शानदार तरीका है। यह कबूतरों की लैंडिंग और उनके घोंसले से बचाता है।
* कबूतर विंड चाइम्स, एल्यूमीनियम फॉयल से डरते हैं और चमकदार रबर के सांप या गुब्बारे पसंद नहीं करते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से आप कबूतरों को दूर रख सकते हैं।
ऐसे साफ करें कबूतर की बीट
जिन जगहों पर कबूतर ने बीट या गंदगी की होती है, वहां एक बाल्टी में बराबर मात्रा में विनेगर और डिटर्जेंट के साथ उसके दोगुने मात्रा में पानी मिलाकर एक घोल तैयार करें। इसे पूरे बालकनी में फैलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे स्क्रबर ब्रश से साफ कर लें। इसके बाद डिटॉल वाले पानी से पूरे जगह को अच्छे से धो लें या पोंछ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











