Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों में यूरिक एसिड के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, बढ़ सकती है जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या
Vegetables To Avoid In Uric Acid: सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर, यूरिक एसिड के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम काफी परेशानी भरा होता है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवा के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या काफी बढ़ जाती है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और अर्थराइटिस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जी हां, इस मौसम में मिलने वाली कुछ सब्जियां यूरिक एसिड के स्तर को काफी बढ़ सकती हैं। आज इस लेख में डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि सर्दियों में यूरिक एसिड के मरीजों को कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए -

पालक
सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड के मरीजों को पालक का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरिन अधिक मात्रा में होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, पालक में ऑक्सलेट की मात्रा भी अधिक होती है, जो किडनी में पथरी बनने की संभावना को बढ़ा सकता है।
मटर
सर्दियों के मौसम में मटर का सेवन खूब किया जाता है। मटर के पराठे, सब्जी और चाट को लोग बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन अगर आप यूरिक एसिड के पेशेंट हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में भूलकर भी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मटर में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन भी बढ़ सकती है। ऐसे में, अगर आपका यूरिक एसिड हाई है, तो मटर का सेवन बिल्कुल न करें या कम मात्रा में ही करें।
मशरूम
सर्दियों में यूरिक एसिड के मरीजों को मशरूम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपका यूरिक एसिड हाई है, तो आपको सर्दियों के मौसम में मशरूम खाने से बचना चाहिए।
फूलगोभी और पत्तागोभी
हाई यूरिक एसिड के मरीजों को सर्दियों में फूलगोभी और पत्तागोभी की सब्जी भी नहीं खानी चाहिए। दरअसल, इनमें प्यूरिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
बैंगन
हाई यूरिक एसिड है, तो सर्दियों में बैंगन का ज्यादा सेवन करने से परहेज करें। दरअसल, इसमें प्यूरिन भरपूर मात्रा में होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। साथ ही, कुछ लोगों को बैंगन खाने से त्वचा पर रैशेज और खुजली की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











