Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
किडनी डैमेज होने पर रात के समय दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, नजर आते ही भागें डॉक्टर के पास
Signs Of Kidney Damage At Night: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिंस) को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन किडनी कभी भी अचानक खराब नहीं होती है। किडनी डैमेज होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर रात के समय नजर आते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन्हें साधारण समझकर नजरअंदाज यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी डैमेज का संकेत हो सकते हैं।

बार-बार पेशाब आना
रात में बार-बार पेशाब आना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसके कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। अअगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पैरों व टखनों में सूजन होना
किडनी डैमेज होने पर पैरों और टखनों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। दरअसल, जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इसके कारण पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है। खासतौर पर, इस तरह के लक्षण रात के समय अधिक स्पष्ट हो जाते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बार-बार नींद खुलना
अगर रात को सोते हुए आपकी बार-बार नींद खुल जाती है, तो यह किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, किडनी खराब होने पर शरीर में टॉक्सिंस का जमाव हो जाता है, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
थकान और कमजोरी महसूस होना
रात में समय अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब कितनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिससे थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।
शरीर में खुजली होना
रात के समय त्वचा में बहुत ज्यादा खुजली या रूखापन होना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर से फॉस्फेट और टॉक्सिंस पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसके कारण त्वचा में खुजली और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











