Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Air Purifying Plants: वायु प्रदूषण से बचाव के लिए घर में लगाएं ये 5 इंडोर प्लांट्स, मिलेगी शुद्ध और ताजी हवा
Air Purifying Plants For Home: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। दिवाली के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस खतरनाक प्रदूषण में घर से बाहर ही नहीं, बल्कि घरों के भीतर भी लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। इस प्रदूषित हवा का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। साथ ही, फेफड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में, जरूरी है कि आप कम से कम घर में हवा को साफ और शुद्ध बनाकर रखें। अगर आप भी प्रदूषित हवा से परेशान हैं, तो अपने घर में कुछ पौधे लगा सकते हैं। जी हां, कुछ पौधे प्रदूषित हवा को फिल्टर कर उसे शुद्ध बनाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स, जो घर की हवा को साफ करते हैं -

पीस लिली
अगर आप घर के अंदर प्रदूषण को कम करना चाहते हैं, तो आप पीस लिली को अपने घर के कॉर्नर में सजा सकते हैं। यह एक खूबसूरत फूलों वाला पौधा है, जो घर की शोभा को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने के साथ ही वातावरण को ठंडा और बनाए रखने में भी मदद करता है।
ऐरेका पाम
आजकल मॉडर्न घरों में आपको एरेका पाम प्लांट आसानी से मिल जाएगा। यह न केवल घर की सुंदरता और शोभा को बढ़ाता है, बल्कि इसे लगाने से घर में साफ हवा भी मिलती है। दरअसल, एरेका पाम में प्रदूषित हवा से डाइऑक्साइड, फॉर्मलाडेहाइड, ज़ाइलीन और टोल्यूनि जैसी ज़हरीली गैसों को साफ करने की क्षमता होती है।
स्नेक प्लांट्स
आप घर की हवा को साफ और शुद्ध बनाने के लिए स्नेक प्लांट्स लगा सकते हैं। यह हवा से टॉक्सिंस का सफाया कर उसे साफ बनाने में मदद करता है। स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है, जिससे घर का वातावरण साफ-सुथरा बना रहता है।
एलोवेरा
अमूमन भारतीय घरों में आपको एलोवेरा आसानी से मिल जाएगा। यह प्रदूषण को कम करने और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन रिलीज करता है, जिससे घर में ताजगी बनी रहती है।
बैंबू प्लांट
आप प्रदूषित हवा को शुद्ध बनाने और अपने घर की शोभा को बढ़ाने के लिए बैंबू प्लांट यानी बांस का पौधा भी लगा सकते हैं। यह न केवल हवा को शुद्ध करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











