Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी
Green Leaves To Reduce Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर चिंता का विषय होता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पत्तों को बारे में बताएंगे, जो जो प्राकृतिक रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

करी पत्ता
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते को चबाकर खा सकते हैं या इसके जूस अथवा पानी का सेवन कर सकते हैं।
तुलसी के पत्ते
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें औषधीय गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिक स्ट्रेस को कम होता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 3-4 तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं या इसके अर्क का सेवन कर सकते हैं।
नीम के पत्ते
नीम के पत्ते भी बैड कोलेस्ट्रॉल को के स्तर को कंट्रोल करने में प्रभावी होते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और लिपिड को नियंत्रित करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
जामुन के पत्ते
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए जामुन के पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसाइनिन जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आप जामुन के पत्तों का सेवन पाउडर, चाय या काढ़े के रूप में कर सकते हैं।
धनिया के पत्ते
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए धनिया के पत्ते बेहद असरदार साबित हो सकते है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ और बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











